PostNxt - Breaking News
Advertisement

माइनिंग एक्ट पर बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सरकार पर हमला बोले

Rajesh Kumar

Rajesh Kumar

Aug 17, 2026 · 3:38 PM
Share:
माइनिंग एक्ट पर बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सरकार पर हमला बोले
Advertisement

रांची: झारखंड भाजपा के नेता और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा है कि झारखंड की हेमंत सरकार को यहां की जनता से कोई लेना देना नहीं है। माइनिंग एक्ट के बारे में बोलते हुए बाबूलाल मरांडी ने कहा कि धमकी भाषा से कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है। खनिज तो कई राज्यों में मिलता है। लेकिन उन राज्यों ने अभी तक कुछ नहीं कहा है।

रांची में प्रदेश कार्यालय में बाबूलाल मरांडी ने कहा कि हेमंत सरकार को राज्य के भविष्य से कुछ भी लेना देना नहीं है। कोयला और लौह अयस्क पर सेस के कारण यहां के खनिज महंगे हो गए हैं। इसलिए इनकी बिक्री नहीं या फिर कम होती है। इसके बदले कोयला समेत अन्य खनिज के कच्चे माल की तस्करी होती है। झारखंड में पिछले कई सालों से खनिज पदार्थ की तस्करी बढ़ गई है।

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि छात्रों के साथ हेमंत सरकार छल कर रही है। सीबीआई जांच की मांग को पूरा करने से भाग रही है। राहुल गांधी के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नाम पत्र लिखा।

_______

https://www.facebook.com/share/v/19gkmRGxhY/

Found this article helpful? Share it:

Share: