PostNxt - Breaking News
Advertisement

महिलाएं कहीं से कम नहीं, खूंटी में ACB ने महिला थाना प्रभारी को 50 हज़ार रुपए घूस लेते पकड़ा

postnxt

postnxt

Jul 30, 2026 · 5:44 PM
Share:
महिलाएं कहीं से कम नहीं, खूंटी में ACB ने महिला थाना प्रभारी को 50 हज़ार रुपए घूस लेते पकड़ा
Advertisement

खूंटी: महिलाएं तेजी से आगे बढ़ रही हैं। पुरुष से कम नहीं हैं। सामान्य रूप से महिलाओं को पुरुष की तुलना में ममतामयी और संवेदनशील मानी जाती हैं। आज के जमाने में महिलाओं को सरकारी नौकरी भी खूब मिल रही है। पर हम जो बता रहे हैं, उसमें बात भी दमदार है। एक महिला पुलिस पदाधिकारी यानी दारोगा को घूस लेते गिरफ्तार किया गया है।

सपना सुलेखा नामक यह महिला पुलिस अधिकारी कथित रूप से एक व्यक्ति को झूठे आरोप से मुक्त करने के लिए मोटी रकम मांग रही थी। यह महिला दारोगा खूंटी जिले के अहतु सह महिला थाना प्रभारी सपना सुलेखा हैं। इन्होंने एक प्रतिवादी श्याम कुमार से उनके खिलाफ एक मामले में आरोप मुक्त करने के लिए खर्चा पानी के तौर पर चार लाख रुपए की मांग की गई।

यह राशि काफी बड़ी थी। श्याम कुमार ने इसकी शिकायत ACB रांची को दी।ACB ने इसकी जांच पड़ताल की। फिर धावा दल बनाकर आज थाना परिसर में पकड़ लिया। सपना सुलेखा नामक इस महिला दारोगा के पास महिला थाना का भी दायित्व था। सपना सुलेखा को पकड़ने के लिए महिला पुलिस को को लगाया गया था।

गिरफ्तार की गई महिला पुलिस पदाधिकारी सपना सुलेखा को रांची ले आया गया है। हम आपको बता दें कि सपना सुलेखा नामक महिला रांची में भी पदस्थापित थीं। यहां भी वह चर्चा में रहती थी।

Found this article helpful? Share it:

Share: