न्यूज डेस्क: महाराष्ट्र के अमरावती में एक बड़ा हादसा हुआ है। यहां एक अस्पताल में आग आज तड़के लगी। इससे कई बच्चों की मौत हो गई है। अमरावती स्थित महिला एवं शिशु अस्पताल में आज अहले सुबह धमाका के साथ आग लग गई।यह धमाका वेंटिलेटर में हुआ। ताज़ा जानकारी के अनुसार बहुत भयानक आग लग गई थी। अस्पताल के तीसरे तले पर यह कांड हुआ। यहां शिशु गहन केयर यूनिट थी। इसमें बीस से अधिक बच्चे भर्ती थे।
सुबह 3.30 बजे एक विस्फोट की आवाज सुनाई थी और आग लग गई। उसे समय अधिकांश स्टाफ सोए हुए थे। मरीज भी सोए हुए थे लेकिन विस्फोट के कारण हुई आवाज से नींद खुल गई। उसके बाद बच्चों को निकालना शुरू हुआ। अस्पताल में जो भी स्टॉप नर्स और डॉक्टर उपलब्ध थे वह सभी इस काम में लग गए बचाव कार्य करने लगे लेकिन तीन बच्चे की मौत हो गई कुछ बच्चों की स्थति गंभीर है। जिला कलेक्टर ने जांच के आदेश दिए हैं।

