रांची: सरला बिरला विश्वविद्यालय के महानिदेशक प्रो गोपाल पाठक ने व्याख्यान दिया है।
बिरला ग्लोबल यूनिवर्सिटी, भुवनेश्वर में एकेडमिक लीडरशिप विषय पर व्याख्यान देते हुए सरला बिरला विश्वविद्यालय, रांची के महानिदेशक प्रो गोपाल पाठक ने आज के दौर में इसकी भूमिका, चुनौतियां एवं खूबियों पर विस्तार से चर्चा की। भारत में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में एकेडमिक लीडरशिप की आवश्यकता तथा कम्युनिकेशन में इसकी भूमिका पर भी उन्होंने अपना विचार प्रस्तुत किया। विद्यार्थियों के लिए नेतृत्वकर्ता को रोल मॉडल के तौर पर प्रस्तुत करने एवं उनके लिए स्मार्ट लक्ष्य निर्धारित करने की आवश्यकता पर उन्होंने बल दिया। 
भुवनेश्वर प्रवास के दौरान प्रो गोपाल पाठक ने सेंचुरियन यूनिवर्सिटी का भी दौरा किया। इस क्रम में उन्होंने खासकर विवि के स्किल डेवलपमेंट कार्यक्रम पर विस्तार से चर्चा की। दोनों विश्वविद्यालय में हुए करार के तहत अब एसबीयू के विद्यार्थी इंटर्नशिप के लिए सेंचुरियन विश्वविद्यालय जा सकेंगे। भुवनेश्वर में कीट विश्वविद्यालय के वीसी प्रो सरनजीत सिंह और प्रो गोपाल पाठक के बीच दोनों विश्वविद्यालयों के बीच एमओयू पर भी सहमति बनी। 
सरला बिरला विश्वविद्यालय के प्रतिकुलाधिपति बिजय कुमार दलान, कुलपति प्रो सी जगनाथन एवं राज्यसभा सांसद सह निदेशक प्लानिंग एंड डेवलपमेंट डॉ प्रदीप कुमार वर्मा ने विभिन्न विश्वविद्यालयों के साथ एसबीयू के करार पर हर्ष व्यक्त किया है।

