PostNxt - Breaking News
Advertisement

पूजा कराते वक्त पुजारी को पड़ा दिल का दौरा,हो गई मौत।

postnxt

postnxt

Jul 14, 2026 · 7:28 PM
Share:
पूजा कराते वक्त पुजारी को पड़ा दिल का दौरा,हो गई मौत।
Advertisement

रांची : यह खबर आपको थोड़ा दुःखी कर सकती है।यह झारखंड की राजधानी रांची से है। यहां एक पुजारी अपने यजमान के लिए पूजा पाठ करा रहे थे। यजमान के साथ उनके परिजन भी मौजूद थे। अचानक जो हुआ उसकी कल्पना नहीं की जा सकती है।

रांची शहर के रातू रोड शिवपुरी मोहल्ले में मंदिर में पूजा अर्चना हो रही थी। पूजा अपने अंतिम चरण में थी। आरती हो गई थी। पुजारी रजनीकांत मिश्रा ने शंख भी फूंका। उसके बाद अचानक पुजारी लड़खड़ा कर गिरने लगे। वहां मौजूद लोगों ने उनके सिर पर पानी के छींटें दिए। लेकिन कुछ नहीं हुआ।

समझा जाता है कि 52 वर्षीय पुजारी रजनीकांत मिश्रा को दिल का दौरा पड़ा। उन्हें यजमान भाजपा नेता रमेश सिंह ने उठाकर सेवा सदन हास्पिटल ले गये। लेकिन डाक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुजारी के अचानक निधन से वहां मौजूद यजमान और उनके परिजन शोकाकुल हो गए। सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल है।

#Pujaridiedwhileofferingpuja #Ranchi #ViralVideo #Jharkhand

Found this article helpful? Share it:

Share: