PostNxt - Breaking News
Advertisement

पार्टी के प्रति वफादारी का मिला पुरस्कार। पलामू के पूर्व सांसद ब्रजमोहन राम बने ओडिशा के राज्यपाल।

Rajesh Kumar

Rajesh Kumar

Oct 13, 2026 · 7:37 AM
Share:
पार्टी के प्रति वफादारी का मिला पुरस्कार। पलामू के पूर्व सांसद ब्रजमोहन राम बने ओडिशा के राज्यपाल।
Advertisement

न्यूज डेस्क : यह बड़ी ख़बर है। झारखंड के एक राजनेता रहे राज्यपाल बनाए गए हैं।झारखंड के पलामू के पूर्व सांसद ब्रज मोहन राम ओडिशा के नए राज्यपाल बने हैं।राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार की शाम छह राज्यपालों की नियुक्ति को लेकर अधिसूचना जारी की है।इसी नोटिफिकेशन में ब्रज मोहन राम को ओडिशा का नया राज्यपाल बनाया गया है।

ब्रज मोहन राम के पुत्र डॉ. अनिल कुमार ने अपने पिता के राज्यपाल बनने की पुष्टि की है। ब्रज मोहन राम मूल रूप से लातेहार जिला के चंदवा के रहने वाले हैं, चंदवा बाजार में उनका पैतृक घर है।ब्रज मोहन राम के राजनीतिक सफर की बात करें तो वो शुरुआत से ही भारतीय जनता पार्टी से जुड़े रहे।पार्टी की टिकट पर 1996 से 1998, 1998 से 1999 और 1999 से 2004 तक वो पलामू के सांसद रह चुके हैं।1991 से 1995 तक वह बिहार विधानसभा के सदस्य भी रह चुके हैं।

बृजमोहन राम का जीवन परिचय

ब्रज मोहन राम का जन्म एक जनवरी 1958 को एक साधारण परिवार में हुआ। ब्रज मोहन राम ने बीएस कॉलेज लोहरदगा से ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की। साल 1979 में उनकी शादी हुई, ब्रज मोहन राम के तीन पुत्र हैं। मृदुभाषी ब्रजमोहन राम को पार्टी ने यह महत्वपूर्ण सम्मान दिया है।

Found this article helpful? Share it:

Share: