PostNxt - Breaking News
Advertisement

पलामू प्रमंडल में गंभीर बिजली संकट से मंत्री राधाकृष्ण किशोर परेशान

Rajesh Kumar

Rajesh Kumar

Aug 11, 2026 · 7:55 PM
Share:
पलामू प्रमंडल में गंभीर बिजली संकट से मंत्री राधाकृष्ण किशोर परेशान
Advertisement

रांची: झारखंड के एक महत्वपूर्ण इलाका पलामू प्रमंडल है। यहां के कई लोग सरकार के अंग हैं। एक तो मंत्री हैं। वो भी खज़ाना मंत्री हैं। वे परेशान हैं। बिजली संकट गहराया हुआ है। लोग उनसे सवाल पूछते हैं। आखिर मंत्री जो हैं। अब वे चिंतित दिख रहे हैं।

पलामू प्रमंडल में गंभीर बिजली संकट के समाधान को लेकर आज विधानसभा स्थित कार्यालय कक्ष में विद्युत वितरण निगम के वरिष्ठ अधिकारियों एवं  विधायक  संजय सिंह यादव, अनंत प्रताप देव एवं  नरेश सिंह के साथ समीक्षा बैठक की।

पलामू प्रमंडल में सूखे और गर्मी के कारण कृषि कार्य प्रभावित हैं। ऐसे समय में पर्याप्त एवं नियमित बिजली आपूर्ति अत्यंत आवश्यक है। बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिया कि बढ़े हुए कृषि भार को देखते हुए 25 KVA के ट्रांसफार्मर को 63 KVA तथा 63 KVA के ट्रांसफार्मर को 100 KVA में अपग्रेड करने की दिशा में आवश्यक कार्रवाई की जाए।

साथ ही विद्युत वितरण निगम के वरीय अधिकारियों की टीम 13 एवं 14 अगस्त को पलामू प्रमंडल का दौरा करेगी। टीम छतरपुर, पाटन, नौडीहा बाजार, जपला सहित विभिन्न क्षेत्रों में जाकर जमीनी स्थिति का जायजा लेगी और बिजली संकट के समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाएगी

Found this article helpful? Share it:

Share: