PostNxt - Breaking News
Advertisement

पटना के मनेर में तीन कुख्यात अपराधी पुलिस एनकाउंटर में ढेर।

Rajesh Kumar

Rajesh Kumar

Nov 06, 2026 · 10:15 AM
Share:
पटना के मनेर में तीन कुख्यात अपराधी पुलिस एनकाउंटर में ढेर।
Advertisement

पटना: बिहार की राजधानी पटना के मनेर थाना क्षेत्र में एक बड़ा एनकाउंटर हुआ है। पुलिस – STF एनकाउंटर में तीन अपराधी ढेर हो गया है। पिछले दिनों मनेर वायापुर पैक्स अध्यक्ष संजीत कुमार उर्फ भोलू हत्याकांड में वांटेड थे। आज अहले सुबह मनेर थाना के शेरपुर गंगा घाट के पास पुलिस ने इन अपराधियों को घेरा। पुलिस को करीब आता देख अपराधियों ने गोली चलानी शुरू कर दी।

पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में तीन अपराधियों को मार गिराया। इनके पास से आग्नेयास्त्र मिले हैं। इस एनकाउंटर में मनेर थाना अध्यक्ष रजनीश कुमार को बांह में गोली लगी है। उन्हें PMCH में भर्ती कराया गया है।

Found this article helpful? Share it:

Share: