पलामू: यह महत्वपूर्ण समाचार है। अपराध से जुड़ा समाचार है। नाबालिग से दुष्कर्म हुआ है। पुलिस के पास आवेदन आया तो उसके होश उड़ गए। पुलिस हरकत में आई। जानिए क्या है मामला ?31.10.2026 को एक नाबालिग पीड़िता द्वारा उंटारी रोड थाना में आवेदन देकर आरोप लगाया गया कि ग्राम लकड़ाही, थाना उंटारी रोड से हुसैनाबाद जाने के क्रम में टोटो पर सवार तीन व्यक्तियों द्वारा उसके साथ छेड़छाड़ एवं दुष्कर्म किया गया।
आवेदन के आधार पर मामले की गंभीरता एवं संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक, पलामू के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, विश्रामपुर श्री चिरंजीवी मंडल के नेतृत्व में अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु विशेष छापामारी दल का गठन किया गया।
* गठित छापामारी दल द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों संदिग्ध अभियुक्तों को पूछताछ हेतु थाना लाया गया। पुलिस के अनुसार, पूछताछ के क्रम में तीनों ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की, जिसके पश्चात उन्हें विधिवत गिरफ्तार किया गया। साथ ही, उनकी निशानदेही पर कांड में प्रयुक्त टोटो एवं तीन एंड्रॉयड मोबाइल फोन विधिवत जब्त किए गए। गिरफ्तार तीनों अभियुक्तों को दिनांक–01.11.2026 को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है।
*गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण :*
1. सुधोध दीक्षित, उम्र–38 वर्ष, पिता–स्व० राजेश्वर दीक्षित
2. मुकेश दीक्षित, उम्र–26 वर्ष, पिता–स्व० बाबूलाल दीक्षित
3. अभय दीक्षित, उम्र–20 वर्ष, पिता–संजय दीक्षित
तीनों ग्राम–भदुमा, थाना–उंटारी रोड, जिला–पलामू।
*जब्त सामानों का विवरण :*
* घटना में प्रयुक्त दो टोटो, पंजीयन संख्या–JH 03AT 7471 एवं JH 03AV 3393।
* तीन एंड्रॉयड मोबाइल फोन।
इस कांड के उद्भेदन में इन पुलिस कर्मियों की भूमिका रही।
1. चिरंजीवी मंडल, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, विश्रामपुर, पलामू।
2. सोनू कुमार चौधरी, पुलिस निरीक्षक, पांडु अंचल, कैम्प रेहला, पलामू।
3. पु०अ०नि० संतोष गिरि, थाना प्रभारी, उंटारी रोड।
4. स०अ०नि० साधुचरण दास, उंटारी रोड थाना, पलामू।
5. उंटारी रोड थाना के सशस्त्र बल।
सभी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

