PostNxt - Breaking News
Advertisement

टाइगर श्रॉफ पर क्यों हमला किया गया पुलिस क्या कर रही है ?

Rajesh Kumar

Rajesh Kumar

Oct 19, 2026 · 8:59 AM
Share:
टाइगर श्रॉफ पर क्यों हमला किया गया पुलिस क्या कर रही है ?
Advertisement

न्यूज डेस्क: जैसा कि हम जानते हैं कि फिल्म अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर कल रात मुंबई में सरेआम हमला हुआ है। उनपर पांच फायरिंग की गई। जुहू में एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आए थे। यहां से जब निकल रहे तब ग्राउंड से बाहर जाने वाले गेट पर कई फैंस मौजूद थे। कुछ वीडियो बना रहे थे। तभी उनके ऊपर फायरिंग हुई। इसमें तो लोग घायल हो गए।

मुंबई पुलिस के डीसीपी मोहित गर्ग ने कहा कि दो लोग घायल हुए हैं। जिनमें एक टाइगर श्रॉफ का ड्राइवर फिरदौस है। हमला होने के बाद अफरातफरी मच गई।

टाइगर श्रॉफ अपने घायल ड्राइवर को लेकर हॉस्पिटल गए। पुलिस ने कई टीम का गठन किया है। इधर महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने टाइगर श्रॉफ से मुलाकात की। उनकी खैरियत पूछी। एकनाथ शिंदे ने कहा कि पुलिस हमलावरों को ढूंढ रही है। उन्हें उनकी भाषा में जवाब दिया जाएगा। वीडियो बनाने वाले एक व्यक्ति भी घायल हुए हैं।

इधर एक वीडियो वायरल हुआ है। जिसमें लॉरेंस विश्नोई गैंग के गुर्गे हमले की जिम्मेदारी लेते हैं। सलमान खान के साथ काम करने के कारण दुश्मनी होने की बात कही गई है।

Found this article helpful? Share it:

Share: