PostNxt - Breaking News
Advertisement

झारखंड सरकार पार्ट 2 की दूसरी वर्षगांठ पर तीन दिवसीय समारोह शुरू।

Rajesh Kumar

Rajesh Kumar

Nov 27, 2026 · 9:12 AM
Share:
झारखंड सरकार पार्ट 2 की दूसरी वर्षगांठ पर तीन दिवसीय समारोह शुरू।
Advertisement

रांची: झारखंड की गठबंधन सरकार पार्ट 2 के दो साल पूरे हो रहे हैं।पार्टी झारखंड राज्य स्थापना दिवस पखवाड़ा-2026 एवं राज्य सरकार की द्वितीय वर्षगांठ के अवसर पर रांची स्थित खेलगांव में आयोजित तीन दिवसीय समारोह का शुभारंभ किया। सरकार उत्साह के साथ आयोजन कर रही है।

इस ख़ास मौके पर खेलगांव परिसर में लगाए गए विभिन्न विभागों एवं जिलों के स्टॉल्स ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा । स्टॉल्स के माध्यम से झारखंड की विकास यात्रा, जनकल्याणकारी योजनाओं, स्थानीय उत्पादों, हस्तशिल्प, आजीविका के नए अवसरों के साथ-साथ स्वरोजगार, नवाचार, और रचनात्मक पहल को प्रदर्शित किया गया। राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में हो रहे नए प्रयोग और स्थानीय स्तर पर विकसित किए जा रहे समाधान झारखंड की नई संभावनाओं और आत्मनिर्भरता की दिशा को दर्शाते हैं।

इस ख़ास मौके पर राज्य सरकार में कैबिनेट के सहयोगी मंत्री दीपक बिरुआ एवं संजय प्रसाद यादव की मौजूदगी रही।

झारखंड की समृद्ध लोककला, लोकसंगीत, जनजातीय परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत को सहेजना, संवारना और आने वाली पीढ़ियों तक पहुँचाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। हमारी संस्कृति हमारी पहचान है और इसी विरासत को आधुनिक नवाचार एवं विकास के साथ आगे बढ़ाने की दिशा में ये आयोजन कारगर साबित होगा ।

Found this article helpful? Share it:

Share: