PostNxt - Breaking News
Advertisement

झारखंड में छात्रों के आंदोलन दिखाया दम। सरकार पर सीट बेचने का आरोप।

postnxt

postnxt

Jul 29, 2026 · 8:20 PM
Share:
झारखंड में छात्रों के आंदोलन दिखाया दम। सरकार पर सीट बेचने का आरोप।
Advertisement

रांची: झारखंड में भी छात्र आंदोलन शुरू हो गया है। यहां भी जयपाल सिंह स्टेडियम जंतर मंतर बन गया है। हजारों की संख्या में छात्र सड़क पर उतर गए हैं।JPSC और JSSC में कथित धांधली से मजबूर होकर दिल्ली की तरह रांची में भी प्रदर्शन शुरू हो गया है। जयपाल सिंह स्टेडियम से लेकर अल्बर्ट एक्का चौक तक छात्रों की पदयात्रा आयोजित हुई।

इस विरोध प्रदर्शन में प्रदेश के अलग – अलग हिस्सों से छात्र अभ्यर्थी यहां पहुंचे। बहुत तो पहुंच भी नहीं पाए। आरोप है कि कई स्थानों पर छात्रों की बसों को रांची आने से रोका गया। हजारीबाग से बड़ी संख्या में छात्र यहां आ रहे थे। छात्र झारखंड की सरकार की आलोचना कर रहे थे। झारखंड में JPSC और JSSC की परीक्षाओं में सीट बेचने का आरोप लगा रहे थे।

छात्र अभ्यर्थियों की मांग है कि JPSC और JSSC की परीक्षा रद्द की जाए और TDPL एजेंसी का टेंडर रद्द किया जाए। छात्रों ने यह भी कहा कि CID नहीं CBI जांच होनी चाहिए। छात्रों की यह शिकायत थी कि यहां के छात्रों का भविष्य झारखंड सरकार खराब कर रही है। प्रदर्शन के दौरान रांची शहर का अल्बर्ट एक्का चौक जाम हो गया।

Found this article helpful? Share it:

Share: