PostNxt - Breaking News
Advertisement

जमुई कांड में शामिल दो आरोपियों का एनकाउंटर, अन्य की तलाश

Rajesh Kumar

Rajesh Kumar

Sep 22, 2026 · 7:05 PM
Share:
जमुई कांड में शामिल दो आरोपियों का एनकाउंटर, अन्य की तलाश
Advertisement

न्यूज डेस्क: बिहार के जमुई में नाबालिग लड़की के साथ छेड़खानी मामले में पुलिस ने  कार्रवाई की है। तीन को पकड़ा गया है। जमुई – लखीसराय मार्ग पर 19 सितंबर की शाम सात बजे नाबालिग लड़की अपने दोस्त के साथ फोटो खींचने गई थी। लौटने वक्त गांव के लगभग आधा दर्जन युवक जिनमें कुछ नाबालिग थे, ने इन्हें रोका। लड़का और लड़की स्कूटी पर थे। इनके साथ जबरन मारपीट की गई। लड़का को मारा गया। लड़की के साथ छेड़खानी की गई। इस दौरान वीडियो भी बनाया गया।

यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। कल इस पर पुलिस ने संज्ञान लिया। जगह चिह्नित की गई। आरोपियों की शिनाख्त की गई पुलिस अधीक्षक विश्वजीत दयाल ने SIT का गठन किया। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए गिरफ्तारी शुरू हुई। मुख्य आरोपी नंदन यादव और हरेराम यादव को पुलिस पकड़ने गई तो नंदन यादव ने गोली चला दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में गोली नंदन यादव के पैर में मारी। हरेराम यादव को भी पकड़ने गई तो तो उसका पैर टूट गया। पुलिस ने दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया।

बिहार के जमुई में हुई इस शर्मनाक घटना की देश भर में निंदा शुरू हुई। राजनीतिक बयानबाजी शुरू हुई। सत्ता पक्ष के कुछ नेताओं ने बचाव का तरीका अपनाया। उनके बयान की निंदा भी हुई। पुलिस ने कुछ अन्य को भी हिरासत में लिया है।

इधर घटना के आलोक में नाबालिग लड़की की गोपनीयता भंग करने के आरोप में 32 सोशल मीडिया अकाउंट पर कार्रवाई की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

Found this article helpful? Share it:

Share: