रांची: झारखंड की राजधानी रांची में छात्र आंदोलन चल रहा है। सरकार की ओर से मंत्रियों की कमिटी बात कर रही है। शुक्रवार की रात छात्रों के एक संगठन से वार्ता हुई। छात्र आंदोलन के इस संगठन ने मांग पत्र सौंपा। मंत्री की कमिटी में मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू, दीपिका पांडेय, चमरा लिंडा और संजय प्रसाद यादव शामिल हैं। यह वार्ता सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुई।
शनिवार को देवेंद्र महतो गुट के साथ मंत्रियों की कमिटी की वार्ता हुई। इस वार्ता में अन्य छात्र प्रतिनिधि भी शामिल हुए। मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने कहा कि वार्ता सकारात्मक रही है। इस वार्ता में छात्रों की मांग पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को इनकी मांग से अवगत कराया जाएगा। शुक्रवार को हुई वार्ता के बारे में भी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को मंत्री कमिटी ने बताया।
इधर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के बयान पर गौर करने की जरूरत है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन चाहते हैं कि ना सिर्फ आंदोलनरत छात्र अभ्यर्थी से उनकी मांग या सुझाव लिए जाएं बल्कि वैसे सभी लोगों के सुझाव आमंत्रित किए जाएं जो JPSC और JSSC की परीक्षा प्रणाली के बारे में सुझाव देना चाहते हैं। इसके लिए एक मेल ID जेनरेट किया गया है। यह मेल ID (JPSC.JSSC.FEEDBACK@gmail.com) है।
इधर सरकार की कमिटी ने शनिवार को देवेंद्र महतो गुट के अलावा NSUI (कांग्रेस का छात्र संगठन) के प्रतिनिधियों से वार्ता की है। स्टेट गेस्ट हाउस में यह वार्ता हुई है। यही सरकार का वार्ता स्थल बना है।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शुक्रवार को बयान दिया था कि जेपीएससी और जेएसएससी के बारे में सरकार जयपाल सिंह स्टेडियम से बाहर के छात्रों से भी विचार जानना चाहती है। इसलिए देख जाए तो एक मेल ID जेनरेट किया गया है।
इधर ताज़ा जानकारी के अनुसार छात्रों का आंदोलन जारी है। यह भी कहा गया है कि 10 अगस्त को विधानसभा घेराव कार्यक्रम होगा। सरकार की ओर से यह प्रयास है कि वार्ता सफल हो और आंदोलन समाप्त कराया जा सके। सूत्रों के अनुसार CBI जांच की मांग पर सरकार विचार कर सकती है।

