न्यूज डेस्क: भारत के कोस्टल इलाके के अलावा कई अन्य राज्यों पर असर होने की संभावना है। बिहार और झारखंड में भी मौसम ख़राब होने की आशंका है। मौसम विभाग ने इसको लेकर अलर्ट जारी किया है। इसके बुलेटीन के अनुसार कई राज्यों को चेतवानी जारी किया गया है।
पूर्व-मध्य तथा उससे लगे पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर स्थित चक्रवाती तूफान “अर्नब” [उच्चारण: ऑरनब] पिछले 6 घंटों के दौरान 13 किमी प्रति घंटे की गति से लगभग पश्चिम की ओर आगे बढ़ा और आज, 26 अक्टूबर 2026 को 1130 बजे भा.मा.स. पर पश्चिम-मध्य तथा उससे लगे पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर, अक्षांश 15.5° उत्तर तथा देशांतर 88.2° पूर्व के निकट केंद्रित था। यह गोपालपुर (ओडिशा) से 550 किमी दक्षिण-पूर्व, विशाखापत्तनम (आंध्र प्रदेश) से 580 किमी पूर्व-दक्षिण-पूर्व, श्री विजय पुरम (अंडमान द्वीपसमूह) से 650 किमी उत्तर-पश्चिम, काकीनाडा (आंध्र प्रदेश) से 660 किमी पूर्व-दक्षिण-पूर्व, मछलीपट्टनम (आंध्र प्रदेश) से 760 किमी पूर्व-दक्षिण-पूर्व तथा बापटला (आंध्र प्रदेश) से 830 किमी पूर्व-दक्षिण-पूर्व में स्थित था।
इसके आज, 26 अक्टूबर की शाम तक पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ने तथा पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर प्रचंड चक्रवाती तूफान में और अधिक तीव्र होने तथा 27 अक्टूबर को उसी क्षेत्र के ऊपर अति प्रचंड चक्रवाती तूफान में तीव्र होने की बहुत अधिक संभावना है।
इसके बाद, इसके उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ने तथा 28 अक्टूबर 2026 की पूर्वाह्न तक बापटला और विशाखापत्तनम के बीच, यनम के निकट, 115-125 किमी प्रति घंटे की अधिकतम निरंतर पवन गति तथा 140 किमी प्रति घंटे तक के झोंकों के साथ अति प्रचंड चक्रवाती तूफान के रूप में आंध्र प्रदेश एवं यनम तटों को पार करने की बहुत अधिक संभावना है।

