न्यूज डेस्क: स्टॉकहोम के ग्लासगो में भारत का शानदार प्रदर्शन, अब अगला पड़ाव अहमदाबाद
ग्लासगो में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का समापन हो गया है। भारत ने प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए 39 पदक—13 स्वर्ण, 17 रजत और 9 कांस्य अपने नाम किए और पदक तालिका में चौथा स्थान हासिल किया। 
भारतीय खिलाड़ियों ने बॉक्सिंग, एथलेटिक्स, पैरा-एथलेटिक्स, वेटलिफ्टिंग और जूडो समेत कई खेलों में दमदार प्रदर्शन किया। ग्लासगो की सफलता ने भारतीय खेल प्रेमियों की उम्मीदें और बढ़ा दी हैं।
अब नजरें 2030 कॉमनवेल्थ गेम्स पर हैं। ग्लासगो के बाद भारत को इसकी मेजबानी मिली है और अहमदाबाद में इसका आयोजन होगा। यह भारत में 2010 दिल्ली कॉमनवेल्थ गेम्स के बाद दूसरी बार होगा। समापन समारोह शानदार रहा। इसमें अगले कॉमनवेल्थ गेम्स के बारे में वेलकम जेस्चर दिखाया गया। जिसमें यह कहा गया कि भारत अगले इवेंट में लोगों के स्वागत के लिए तैयार है।
ग्लासगो में भारत का दम, अब अहमदाबाद में मेजबानी का दम!
#CWG2026

