PostNxt - Breaking News
Advertisement

आखिरकार पोलित ब्यूरो सदस्य भाकपा माओवादी नेता मिसिर बेसरा गिरफ्तार।

postnxt

postnxt

Jul 29, 2026 · 12:03 AM
Share:
आखिरकार पोलित ब्यूरो सदस्य भाकपा माओवादी नेता मिसिर बेसरा गिरफ्तार।
Advertisement

रांचीःझारखंड से यह बड़ी ख़बर है।झारखंड पुलिस को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है।एक अरसे से फरार नक्सली मिसिर बेसरा पकड़ा गया है।

मालूम हो कि मिसिर बेसरा एक करोड़ रुपये के इनामी रहा है।कुख्यात नक्सली मिसिर बेसरा को धनबाद से गिरफ्तार कर लिया गया है।उसके साथ पांच अन्य नक्सलियों को भी पुलिस ने दबोच लिया है। पुलिस अधिकारियों ने गिरफ्तारी की पुष्टि की है।

ताज़ा जानकारी के अनुसार, सुरक्षा एजेंसियों ने गुप्त सूचना के आधार पर धनबाद में विशेष अभियान चलाया।इस अभियान के दौरान मिसिर बेसरा को उसके पांच साथियों के साथ गिरफ्तार किया गया।नक्सली मिसिर बेसरा लंबे समय से सुरक्षा एजेंसियों के लिए बड़ी चुनौती बना हुआ था और उस पर एक करोड़ रुपये का इनाम घोषित था।

कुख्यात मिसिर बेसरा पर झारखंड सहित कई राज्यों में नक्सली गतिविधियों, सुरक्षाबलों पर हमलों और अन्य गंभीर मामलों में संलिप्त रहने के आरोप हैं।उसकी गिरफ्तारी को नक्सल विरोधी अभियान की बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।पुलिस अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की है।

Found this article helpful? Share it:

Share: