PostNxt - Breaking News
Advertisement

एशियन गेम्स में भारत को पहला गोल्ड मेडल दिलाया महिला क्रिकेट टीम ने, जानिए विस्तार से

Rajesh Kumar

Rajesh Kumar

Sep 22, 2026 · 7:29 PM
Share:
एशियन गेम्स में भारत को पहला गोल्ड मेडल दिलाया महिला क्रिकेट टीम ने, जानिए विस्तार से
Advertisement

न्यूज डेस्क: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने भारत के लिए गोल्ड जीता है। जापान के नागोया में चल रहे एशियन गेम्स में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने फाइनल में पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 216 रन बनाए। दूसरी तरफ श्रीलंका की टीम थी। यह मैच एकतरफा रहा। इसमें श्रीलंका की टीम धाराशाई हो गई। श्रीलंका की महिला टीम भारतीय टीम के द्वारा दिए गए लक्ष्य 217 का पीछा करना शुरू की।

आरंभ से ही श्रीलंका की टीम पिछड़ती चली गई। उसकी पूरी टीम 15.4 ओवर में ऑल आउट हो गई। श्रीलंकन टीम ने मात्र 69 रन बनाए। भारतीय महिला क्रिकेट टीम हरमनप्रीत कौर के नेतृत्व में खेल रही थी। एशियन गेम्स में गोल्ड जीतने पर भारतीय टीम को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री अमित शाह समेत अन्य लोगों ने बधाई दी है।2023 में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने गोल्ड मेडल ही जीता था। इसमें भी श्रीलंका को हराया था। भारतीय टीम ने 20 ओवर में अबतक का यहां सबसे बड़ा स्कोर बनाया है

Found this article helpful? Share it:

Share: