रांची: उत्तर प्रदेश में चुनाव का माहौल बन रहा है। अगले साल आरंभ में यहां विधानसभा का चुनाव होना है।2017 से लगातार यहां भाजपा का शासन है। योगी आदित्यनाथ यानी महाराज जी ही मुख्यमंत्री हैं। कड़क शासन के अलावा भाजपा का कट्टर हिंदुत्व चेहरा भी हैं। योगी आदित्यनाथ का पहले की तुलना में आज संगठन में प्रभाव बढ़ा है। यही कारण है कि उत्तर प्रदेश के अंदर का हो या फिर बाहर का भाजपा नेता, उनके नाम को जनता है। झारखंड से भाजपा नेता और पूर्व विधायक अनंत ओझा ने साफ कर दिया है कि योगी आदित्यनाथ ही उत्तर प्रदेश के अगला मुख्यमंत्री होंगे।
आदित्यनाथ के व्यक्तित्व का जलवा है कि वे लोगों के बीच काफी पॉपुलर हैं। विकास के बहुत काम हुए हैं। राम मंदिर बना है। माफिया राज़ लगभग ख़त्म हो गया है। यही कारण है कि पार्टी किसी दूसरे चेहरे को मुख्यमंत्री पद का दावेदार नहीं मानती है।
झारखंड के राजमहल से विधायक रह चुके अनंत ओझा को भाजपा ने सह प्रभारी का दायित्व दिया है। वैसे झारखंड से राज्यसभा सांसद और भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री प्रदीप वर्मा भी सह प्रभारी हैं। अनंत ओझा का साफ कहना है कि योगी आदित्यनाथ के आगे दूसरा कोई चेहरा है ही नहीं। अनंत ओझा ब्रज, मेरठ, पश्चिमी उत्तर प्रदेश को देख रहे हैं। अनंत ओझा ने कहा कि महाराज जी यानी योगी आदित्यनाथ ने इतना काम किया है, वह बड़ा आधार है।
अनंत ओझा ने कई बार कहा कि योगी आदित्यनाथ ही उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री होंगे। उनके इस वायरल बयान से उत्तर प्रदेश समेत देश के अन्य हिस्से में भाजपा के अंदर खलबली मची है। भाजपा के लोग कहते हैं कि योगी आदित्यनाथ ही अभी भी मुख्यमंत्री हैं और आगे भी रहेंगे। अनंत ओझा के अनुसार

