PostNxt - Breaking News
Advertisement

आज विधानसभा घेराव को लेकर तैयारी,JPSC के निवर्तमान सदस्यों से पूछताछ

Rajesh Kumar

Rajesh Kumar

Aug 10, 2026 · 9:10 AM
Share:
आज विधानसभा घेराव को लेकर तैयारी,JPSC के निवर्तमान सदस्यों से पूछताछ
Advertisement

रांची: झारखंड में बवाल चल रहा है। छात्र CBI जांच की मांग और JSSC CGL रिजल्ट को रद्द करने की मांग कर रहे हैं। सरकार के स्तर से इन दोनों मांगों पर ना है। सरकार का कहना है कि JSSC CGL की परीक्षा पर कोर्ट का आदेश है। इसलिए कुछ नहीं किया जा सकता है।

    वहीं आज छात्रों के द्वारा विधानसभा का घेराव है। हजारों की संख्या में छात्र रांची आए हुए हैं। इसलिए घेराव को लेकर प्रशासन परेशान है। पांच सौ पुलिस की तैनाती की गई है। महिला पुलिस भी दो सौ की संख्या में है। आज झारखंड विधानसभा के मॉनसून सत्र का तीसरा दिन है।

    आज JPSC के निवर्तमान तीन सदस्यों से CID पूछताछ करेगी। मालूम हो कि तीनों सदस्यों डॉ जमाल अहमद, डॉ अनिमा हांसदा और डॉ अजीता भट्टाचार्य ने कल राज्यपाल को इस्तीफा भेज दिया था। आज इन तीनों से पूछताछ होगी।

 

Found this article helpful? Share it:

Share: