न्यूज़ डेस्क: आज बड़ा पावन दिन है।आज का दिन काफी शुभ है।आज जो एकादशी का व्रत करता है, उसे साल भर के एकादशी व्रत का फल मिलता है।
इसे उठनी एकादशी भी कहते हैं।इस पावन पर्व पर तुलसी जी की पूजा का बड़ा ही महत्व है क्योंकि इस दिन भगवान विष्णु जो आषाढ़ महीने की शुक्ल पक्ष की एकादशी पर शयन करते हैं,वे 6 महीने की निंद्रा से जगते हैं। भगवान के जगने पर शालिग्राम रूप में भगवान विष्णु का विशेष पूजन किया जाता है और तुलसी के साथ भगवान विष्णु के शालिग्राम रूप का विवाह होता है।
यह कहा जाता है कि आज के व्रत का सबसे अधिक महत्व इसलिए है कि जो कोई यह व्रत करता है, उसे मनचाहा फल मिलता है। महिलाएं बहुत उत्साहित होकर यह व्रत करती हैं। पुरूष भी करते हैं।शाम में ईख की विशेष रूप से पूजा होती है। ऐसा कहा जाता है कि आज मीठा पकवान ग्रहण किया जाना चाहिए। कई स्थानों पर विशेष कार्यक्रम होते हैं।आज चावल नहीं खाना चाहिए।
आज से शुभ लगन शुरू होने जा रहा है। अब शादी विवाह का सीज़न शुरू होने वाला है।

