शिवसागर : अपराध जगत से जुड़ी यह बड़ी ख़बर है।असम के शिवसागर में आज तड़के पुलिस एनकाउंटर में घनकांत गोगोई की मौत हो गई।वह गुवाहाटी के होटल बिलास इन में हुई फायरिंग के मामले में आरोपी था।पुलिस उसे गुवाहाटी से शिवसागर लेकर जा रही थी। इसी दौरान एनकाउंटर हुआ। इस एनकाउंटर में एक दारोगा घायल हुआ है।
ताज़ा जानकारी के अनुसार यह मुठभेड़ बुधवार तड़के करीब 3:10 बजे शिवसागर के फुलपनिचिगा इलाके में हुई. यह जगह रोंगमोन ढाबा के पास स्थित है।उस वक्त पुलिस टीम घनकांत गोगोई को गुवाहाटी से शिवसागर लेकर आ रही थी। इसी दौरान कथित तौर पर आरोपी ने पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया और हिरासत से भागने की कोशिश की।
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, आरोपी के हमले और भागने की कोशिश के बाद पुलिसकर्मियों ने गोली चलाई।इस गोलीबारी में घनकांत गोगोई के शरीर में गोली लगी और वह गंभीर रूप से घायल हो गया।गोली लगने के बाद उसकी हालत बेहद नाजुक हो गई।बाद में उसकी मौत हो गई।
इस मुठभेड़ में शिवसागर टाउन पुलिस स्टेशन के सब-इंस्पेक्टर देबाशीष शर्मा भी घायल हो गए।उन्हें भी गोलीबारी के दौरान चोट लगी. हालांकि, उनकी चोटों की गंभीरता और फिलहाल उनकी स्वास्थ्य स्थिति को लेकर विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस की ओर से इस संबंध में आगे की जानकारी का इंतजार है

