न्यूज डेस्क: सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के बंगले जलसा को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। यह धमकी मेल के माध्यम से मिली है। उनके अलावा दिलजीत दोसांझ को भी धमकी दी गई है। इसको लेकर मुंबई पुलिस अलर्ट मोड में है।
अमिताभ बच्चन और दिलजीत दोसांझ को मेल के माध्यम से मिली धमकी की जांच मुंबई पुलिस कर रही है। यह मेल BMC को मिली है। मेल से यह संकेत मिला है कि इसे भेजने वाला खालिस्तान समर्थक है। ताज़ा जानकारी के अनुसार जलसा को 31 अक्टूबर को उड़ाया जाएगा। दिलजीत दोसांझ के 27 नवंबर को होने वाले कंसर्ट में आत्मघाती हमला की धमकी दी गई है। स्कूल को भी निशाना बनाने की धमकी दी गई है। मुंबई पुलिस अलर्ट है।

