रांची: यह पुलिस महकमा से जुड़ा हुआ समाचार है। साथ में खेल से भी इसका जुड़ाव है। पुलिस भी खेलती है।एक राष्ट्रीय स्तर का आयोजन होने जा रहा है। झारखंड की राजधानी रांची में 22 अक्टूबर से अखिल भारतीय पुलिस तीरंदाजी प्रतियोगिता शुरू होने वाली है। इस प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों की पुलिस टीमें हिस्सा लेंगी।
झारखंड सरकार की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार इसका उद्घाटन राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार करेंगे।इस प्रतियोगिता में 29 टीमें शामिल होंगी। तीरंदाजी के अलग अलग इवेंट्स होंगे।कुल 432 खिलाड़ी इसमें अपना टैलेंट दिखाएंगे। झारखंड पुलिस इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता की मेजबानी कर रही है।

