PostNxt - Breaking News
Advertisement

शुभांशु शुक्ला अंतरिक्ष जाने वाले दूसरे भारतीय, जानिए शुभांशु का पहला संदेश

postnxt

postnxt

Jun 25, 2025 · 2:28 PM
Share:
शुभांशु शुक्ला अंतरिक्ष जाने वाले दूसरे भारतीय, जानिए शुभांशु का पहला संदेश
Advertisement

न्यूज़ डेस्क : भारतीय के लिए बड़ा ही गर्व का विषय है। इंडियन एयरफोर्स के सीनियर पायलट शुभांशु शुक्ला अंतरिक्ष के लिए रवाना हुए हैं। नासा के अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से Axiom-4 फ्लोरिडा स्पेश स्टेशन से तीन अन्य साथियों के साथ रवाना हुए हैं। लखनऊ के रहने वाले शुभांशु शुक्ला NDA में 2005 में कमिशन पाया। उन्हें फाइटर प्लेन उड़ाने का बड़ा अनुभव है।2000 घंटेसेअधिक उड़ानकाअनुभव है।

शुभांशु शुक्ला इस निजी स्पेश प्रोजेक्ट के ग्रुप कैप्टन हैं। उनके साथ 3 अन्य अंतरिक्ष यात्री हैं। सफलतापूर्वक इस स्पेश मिशन के लिए पूरे देश ने उन्हें शुभकामना दी है। राकेश शर्मा के बाद शुभांशु शुक्ला दूसरे भारतीय हैं जो अंतरिक्ष की यात्रा पर हैं। इससे पहले राकेश शर्मा 1984 में अंतरिक्ष में गये थे। 41 साल बाद शुभांशु शुक्ला अंतरिक्ष गये हैं। अपने पहले संदेश में शुभांशु शुक्ला ने कहा है कि उनके इस सफर में सभी भारतीय शामिल हैं। सभी का सीना आज चौड़ा होना चाहिए।जय हिंद, जय भारत।

देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, झारखंड भाजपा के अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, महामंत्री प्रदीप वर्मा समेत अनेक लोगों ने शुभांशु शुक्ला को शुभकामना दी है। उनकी सफलता की कामना की है।

Found this article helpful? Share it:

Share: