PostNxt - Breaking News
Advertisement
Premium Placement

Grow Your Brand with PostNxt Media

Advertise Here

बिहार में भाजपा की पहली बार सरकार,24 वें मुख्यमंत्री बने सम्राट चौधरी

postnext

postnext

Apr 15, 2026 · 12:53 PM
Share:
बिहार में भाजपा की पहली बार सरकार,24 वें मुख्यमंत्री बने सम्राट चौधरी
Promoted Story

Reach 5 Million Readers Monthly Across Our Networks

Place your business advertisement on India's fastest-growing news portal.

Get Media Kit

पटना : बिहार में सरकार का चेहरा बदल गया है। नीतीश कुमार के उत्तराधिकारी के रूप में सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है। उनके साथ जेडीयू कोटे से विजय कुमार चौधरी और विजेंद्र प्रसाद यादव ने भी शपथ ली है। दोनों उप मुख्यमंत्री बने हैं। कुछ समय बाद मंत्रिमंडल का विस्तार होगा।

आज लोक भवन में शपथ ग्रहण के अवसर पर कई प्रमुख नेता मौजूद रहे। BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, राज्यसभा सदस्य नीतीश कुमार, केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, जेडीयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा, केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह, केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी, BJP के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, RLM के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा और LJP के सांसद अरुण भारती शामिल थे।सम्राट चौधरी बिहार के 24वें मुख्यमंत्री बने हैं। बिहार में पहली बार भाजपा के नेतृत्व में सरकार बनी है।

आज के शपथ ग्रहण समारोह में जेडीयू कोटे से दो उपमुख्यमंत्री ने भी शपथ ली है।JDU से विजय चौधरी और विजेंद्र यादव को उपमुख्यमंत्री बनाया गया है, बिहार की राजनीति में यह बड़ा बदलाव माना जा रहा है। मालूम हो कि मंगलवार को नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया था, जिसके बाद भाजपा विधायक दल की बैठक में सम्राट चौधरी को सर्वसम्मति से नेता चुना गया। नीतीश कुमार ने सम्राट चौधरी का नाम प्रस्तावित किया था।शपथ ग्रहण से पहले से ही पटना की सड़कों पर सम्राट चौधरी को मुख्यमंत्री बनने पर बधाई के बैनर नजर आ रहे हैं।

राज्य के नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और JDU के दो मुख्यमंत्री विजेंद्र यादव और विजय चौधरी के बीच एक खास समानता है। दरअसल, एक तरफ जहां सम्राट चौधरी कई पार्टियों में रहते हुए बीजेपी में आए थे, वहीं दूसरी तरफ विजय चौधरी और विजेंद्र यादव भी दूसरे दलों में रह चुके हैं। इन दोनों नेताओं ने भी दूसरी पार्टियों से अपने राजनीतिक सफर शुरू किया था। सम्राट चौधरी ने जहां RJD से अपने राजनीतिक कैरियर की शुरुआत की थी और हम पार्टी तथा जदयू में रहते हुए भाजपा में आए।

 

वहीं, दूसरी तरफ विजय चौधरी ने अपने राजनीतिक कैरियर की शुरुआत कांग्रेस पार्टी से की थी।हालांकि, बाद में वह जनता दल यूनाइटेड में चले आए और सीएम नीतीश कुमार के करीबी बन गए. इसी प्रकार विजेंद्र प्रसाद यादव ने अपना राजनीतिक सफर 1990 में शुरू किया था।जब वह पहली बार सुपौल विधानसभा सीट से जीतकर सदन में पहुंचे थे।

1990 में विजेंद्र यादव ने तत्कालीन जनता दल के टिकट पर चुनाव जीता था. 1990 में जब लालू प्रसाद यादव का कार्यकाल शुरू हुआ तो उन्हें 1991 में ऊर्जा राज्य मंत्री बनाया गया था।1997 में जब जनता दल में विभाजन हुआ, तब शरद यादव और लालू प्रसाद के दो अलग-अलग गुट बन गए थे. तब विजेंद्र यादव ने शरद यादव का का चुनाव किया तब से वह JDU में ही है।

नीतीश कुमार संसद के विशेष सत्र में शामिल होंगे

दो दशक तक बिहार में शासन करने वाले नीतीश कुमार को बिहार कभी नहीं भुलायेगा ।नीतीश कुमार मुख्यमंत्री पद छोड़ राज्यसभा चले गए हैं।उनका बिहार से जाना एक युग का अंत माना जा रहा है, लेकिन उन्होंने कहा कि वह अपना मार्गदर्शन देते रहेंगे। नीतीश कुमार ने राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेकर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है।वे बिहार के छठे ऐसे नेता बन गए हैं, जिन्होंने विधानसभा, विधान परिषद, लोकसभा और राज्यसभा – इन चारों सदनों की सदस्यता हासिल की है।

नीतीश कुमार ने शपथग्रहण के बाद सम्राट चौधरी को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि हम उम्मीद करते हैं कि वे अच्छा काम करेंगे।

 

#Nitishkumar #Bjpbihar #NDA #SamratChoudhary

Found this article helpful? Share it:

Share: