PostNxt - Breaking News
Advertisement

पटना के दानापुर दियारा में बड़ा हादसा, पांच की मौत

postnxt

postnxt

Nov 10, 2025 · 10:02 AM
Share:
पटना के दानापुर दियारा में बड़ा हादसा, पांच की मौत
Advertisement

 

न्यूज डेस्क : बिहार की राजधानी पटना के दानापुर दियारा क्षेत्र में एक बड़ा हादसा हुआ है।यहां छत गिरने से पांच लोगों की मौत हो गई है। यह घटना अकिलपुर थाना क्षेत्र के मानस नया पानापुर में हुई है।घटना की सूचना पाकर पुलिस पहुंची। मरने वालों में कई बच्चों के शामिल होने की खबर है।ताजा जानकारी के अनुसार दानापुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत दियारा के अकिलपुर थाना क्षेत्र में रविवार देर रात एक दर्दनाक हादसा हुआ।

एक कच्चे मकान की छत अचानक गिर गई जिसमें दबकर पांच लोगों की मौत हो गई है। छत गिरने की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़े तो पाया कि मलबे के अंदर कई लोग दबे हुए हैं।जब इसकी जानकारी प्रशासन को दी गई तब लोग दौड़े दौड़े यहां पहुंचे। उसके बाद मलवा हटाने का काम शुरू हुआ तो पता चला कि छत गिरने से पांच लोगों की मलबे में दबकर मौत हो गई। जिनमें मकान मालिक भी शामिल है। मकान मालिक बबलू खान, उसकी पत्नी रोशन खातून,पुत्र चांद,पुत्री रुखसार और चांदनी। ये सभी घर में सो रहे थे।

Found this article helpful? Share it:

Share: