PostNxt - Breaking News
Advertisement

बिहार विधानसभा चुनाव का पहला चरण संपन्न। पहले चरण में 121 सीटों पर वोटिंग।

postnxt

postnxt

Nov 06, 2025 · 7:48 PM
Share:
बिहार विधानसभा चुनाव का पहला चरण संपन्न। पहले चरण में 121 सीटों पर वोटिंग।
Advertisement

न्यूज डेस्क: बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान संपन्न हो गया है। कुल 243 सीटों में से 121 सीटों पर मतदान हो गया है। मतदान का प्रतिशत 60 से अधिक रहा है। लखीसराय में डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा के काफिले पर हमला हुआ। राजद विधानपार्षद उनसे उलझ गए। विजय कुमार सिन्हा ने आरोप लगाया कि राजद के लोग गुंडई कर रहे हैं।

कुछ अन्य जगहों पर भी बवाल हुआ है। भाजपा नेता और डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने दावा किया है कि 121 सीटों में से 100 सीटों पर NDA की जीत होगी।

उधर इंडिया गठबन्धन ने भी दावा किया है कि बिहार में महागठबंधन की सरकार बन रही है। मतदान को लेकर मतदाताओं में उत्साह देखा गया। सुबह से बूथ पर मतदाताओं की लाइन देखी गईं। चुनाव आयोग की व्यवस्था की तारीफ की। किसी ने आलोचना नहीं की।

Found this article helpful? Share it:

Share: