PostNxt - Breaking News
Advertisement
Premium Placement

Grow Your Brand with PostNxt Media

Advertise Here

स्वास्थ्य विभाग में टेंडर घोटाले का आरोप लगाया भाजपा ने

postnext

postnext

Sep 21, 2025 · 9:08 PM
Share:
Promoted Story

Reach 5 Million Readers Monthly Across Our Networks

Place your business advertisement on India's fastest-growing news portal.

Get Media Kit

रांची : झारखंड भाजपा ने राज्य सरकार पर बड़ा आरोप लगाया है। स्वास्थ्य विभाग में टेंडर को लेकर अनेक आरोप लगाए हैं।

*टेंडर में भी तुष्टीकरण कर रहा स्वास्थ्य विभाग*

*11 टेंडर, समुदाय विशेष के एक परिवार को , यह कैसा नियम*

*संविधान रक्षा का ढकोसला करने वाली कांग्रेस जवाब दे*

*सभी अवैध टेंडर रद्द करें मुख्यमंत्री जी*

प्रदेश भाजपा ने झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी पर गंभीर आरोप लगाते हुए बड़ा हमला बोला है।

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अजय साह ने प्रेस वार्ता में ठोस तथ्यों और दस्तावेजों के साथ दावा किया कि मंत्री के संरक्षण में न केवल टेंडर घोटाला हुआ है, बल्कि टेंडर वितरण में धर्म के नाम पर खुलेआम पक्षपात भी किया गया है। स्वास्थ्य विभाग घोटालों में भी तुष्टीकरण कर रहा है।

अजय साह ने बताया कि रांची, दुमका, जामताड़ा, सरायकेला, बोकारो और देवघर जैसे जिलों में स्वास्थ्य विभाग के पिछले एक साल में जारी 11 में से सभी टेंडर रांची के एक ही मुस्लिम परिवार की कंपनियों को दिए गए। उन्होंने खुलासा किया कि इस परिवार ने तीन अलग-अलग कंपनियाँ—हिन्द इंफ्राटेक, भारत सप्लायर्स और ग्लोबल सप्लायर्स—एक ही पते पर रजिस्टर्ड कीं और सभी टेंडर इन्हीं के नाम कर दिए गए। चौंकाने वाली बात यह है कि इन तीन में से दो कंपनियों में एक ही व्यक्ति डायरेक्टर के रूप में दर्ज है।

अजय ने कहा कि जेम पोर्टल के क्लॉज़ 29 के तहत यदि कोई व्यक्ति अलग-अलग कंपनियाँ बनाकर टेंडर भरता है तो उसकी सभी कंपनियाँ तकनीकी रूप से अयोग्य घोषित कर दी जानी चाहिएं और उनकी बिड रद्द हो जानी चाहिए। लेकिन यहां उल्टा हुआ—इन कंपनियों को न सिर्फ योग्य घोषित किया गया बल्कि वर्क ऑर्डर देकर भुगतान तक कर दिया गया। यह कोई संयोग नहीं बल्कि एक सुनियोजित लूट है।

अजय के कहा कि पूरे राज्य में इतना बड़ा घोटाला बिना स्वास्थ्य मंत्री के सरंक्षण में संभव ही नहीं है। इस पूरे घोटाले से साफ झलकता है कि स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी के संरक्षण में स्वास्थ्य विभाग लूट खसोट का अड्डा बन गया है।

भाजपा ने सरकार से मांग की कि उजागर किए गए सभी टेंडरों को तत्काल प्रभाव से रद्द किया जाए और मामले की उच्चस्तरीय स्वतंत्र जांच कराई जाए। यह भी जांच हो कि क्यों और कैसे एक ही परिवार की कंपनियों को 11 जिलों के 11 टेंडर दिए गए।

उन्होंने कहा कि यह मामला सिर्फ वित्तीय भ्रष्टाचार का नहीं बल्कि धार्मिक पक्षपात का भी है जहां इरफान अंसारी द्वारा केवल अपनी जाति ,समुदाय के वेंडर्स को तरजीह दी जा रही है।टेंडर के सारे नियम धरे रह जा रहे।

कहा कि रिम्स 2 की बात भी केवल लूटने केलिए ही की जा रही है।राज्य की जनता को स्वास्थ्य सुविधा देने का कोई इरादा नहीं है।
कहा कि कांग्रेस पार्टी संविधान बचाने की ढोंग करती है।

Found this article helpful? Share it:

Share: