PostNxt - Breaking News
Advertisement

केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने सौगातों की बौछार की, एलिवेटेड कॉरिडोर का लोकार्पण

postnxt

postnxt

Jul 04, 2025 · 12:43 AM
Share:
केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने सौगातों की बौछार की, एलिवेटेड कॉरिडोर का लोकार्पण
Advertisement

रांची : झारखंड के दौरा पर आए केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने रातू रोड एलिवेटेड कॉरिडोर का लोकार्पण किया। 558 करोड़ रुपए की लागत से बने एलिवेटेड कॉरिडोर के निर्माण से बहुत लाभ मिलेगा। यातायात जाम की समस्या का समाधान होगा।

इस लोकार्पण समारोह में नितिन गडकरी ने सौगातों की बौछार कर दी। एक आउटर रिंग रोड का निर्माण होगा। इसकी मांग रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने आन स्पाट की। इस परियोजना पर 6 करोड़ रुपए खर्च होंगे। इसके डीपीआर बनाने की मंजूरी दी गई। एलिवेटेड कॉरिडोर के सौंदर्यीकरण के लिए सहमति दी गई। चित्रकला कालेज के विद्यार्थियों से यह काम कराया जाएगा।

रांची से स्पेशल इकोनॉमिक कॉरिडोर संभलपुर तक बनेगा। यहां चल रही कई परियोजनाओं के शीघ्र पूरा होने का उन्होंने आश्वासन दिया। उन्होंने अपने संबोधन में राज्य सरकार से सहयोग की अपील की। उन्होंने कहा कि कई परियोजनाओं में भूमि अधिग्रहण और वनभूमि के मामले फंसे हुए हैं। इनका समाधान हो जाए तो परियोजनाएं पूरी हो जाएंगी।

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुबर दास ने कहा कि नितिन गडकरी झारखंड में सौगातों की बारिश करने आए हैं। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने भी कहा कि सड़क परिवहन के क्षेत्र में देश के साथ – साथ झारखंड भी प्रगति कर रहा है। नितिन गडकरी पक्ष या विपक्ष की मांग को तेजी से पूरा करते हैं। राज्य सरकार के परिवहन मंत्री दीपक बिरुआ ने कहा कि रांची को सौगात मिली है। हेमंत सरकार भी जनता को सुविधा देने का काम कर रही है। उन्होंने भी केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की तारीफ की। नितिन गडकरी ने अपने संबोधन में झारखंड में लगभग 2 लाख करोड़ की परियोजनाओं के बारे में जानकारी दी।

झारखंड बीजेपी के महामंत्री और राज्यसभा सांसद प्रदीप वर्मा ने पोस्ट में से बातचीत में कहा कि नितिन गडकरी जो कहते हैं सो पूरा करते हैं।झारखंड में भी बड़ी-बड़ी परियोजनाएं चल रही हैं। हजारों करोड़ की नई परियोजनाओं को स्वीकृति दी जा रही ह।

 

Found this article helpful? Share it:

Share: