PostNxt - Breaking News
Advertisement
Premium Placement

Grow Your Brand with PostNxt Media

Advertise Here

तेज प्रताप को लालू प्रसाद ने पार्टी और परिवार से निकाला, जानिए क्या होगा आगे

postnext

postnext

May 26, 2025 · 12:04 AM
Share:
तेज प्रताप को लालू प्रसाद ने पार्टी और परिवार से निकाला, जानिए क्या होगा आगे
Promoted Story

Reach 5 Million Readers Monthly Across Our Networks

Place your business advertisement on India's fastest-growing news portal.

Get Media Kit

पटना : बिहार से यह बड़ी खबर है। कुछ घंटे पूर्व राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने अपने बड़े पुत्र तेज प्रताप को पार्टी से 6 साल के लिए निलंबित कर दिया है। वहीं परिवार से भी उन्हें बेदखल कर दिया है। दरअसल तेज प्रताप ने अनुष्का यादव से रिलेशनशिप की बात अपने सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट कर दिया।उसके बाद डिलीट कर दिया। फिर कुछ अलग बहाना बनाया।

लालू यादव ने इसे गंभीरता से लिया और बेटे के खिलाफ कार्रवाई कर दी। यह बिहार की राजनीति के लिए बहुत बड़ी बात है।मालूम हो कि इसी साल के अंत में बिहार विधानसभा का चुनाव होने वाला है। ऐसे में एक प्रमुख राजनीतिक दल राष्ट्रीय जनता दल के अंदर खाने इस तरह की बात राजनीति को नया रंग रूप दे सकती है। दरअसल लालू यादव के बड़े पुत्र के व्यवहार को लेकर आरंभ से विवाद चला आया है। पूर्व मुख्यमंत्री की दरोगा राय की पोती ऐश्वर्या राय से शादी हुई। फिर झंझट हुआ और मारपीट तक की नौबत आ गई। ऐश्वर्या राय ने खुलेआम राबड़ी देवी पर आरोप लगाया था कि उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया गया।कहा जाता है कि जैसा बोया पेड़ बबूल का तो आम कहां से आए। यही कुछ बात लालू यादव के परिवार के साथ है लाल यादव के साला यानी तेज प्रताप के मामा साधु यादव ने कहा कि तेज प्रताप की हरकत आरंभ से ऐसी ही रही है।अनुष्का यादव के साथ उसका अफेयर था।एक वीडियो भी वायरल हो रहा है जिसमें तेज प्रताप ने अनुष्का यादव के साथ शादी कर ली थी।इसी के कारण ऐश्वर्या राय को भी उसने त्याग दिया।राजनीतिक विश्लेषक मानते हैं कि लालू यादव के परिवार के लिए यह संकट घातक हो सकता है।तेज प्रताप ने जो काम किया है उस पर किस प्रकार से लाल यादव ने एक्शन लिया है, वह राजनीतिक फलाफल को जन्म देगा। विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनता दल के लिए यह बड़ा नेगेटिव मुद्दा होगा।जिस प्रकार से लाल यादव ने तेज प्रताप के खिलाफ कार्रवाई की है। आने वाले समय में तेज प्रताप बगावत कर सकते हैं जिस पार्टी को नुकसान हो सकता है।

बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि उनके बड़े भाई तेज प्रताप का यह आचरण बिल्कुल ही सार्वजनिक जीवन के प्रतिकूल है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है।

अब यह कयास लगाया जा रहा है कि तेज प्रताप भारतीय जनता पार्टी में जा सकते हैं। भारतीय जनता पार्टी का प्रदेश नेतृत्व अगर इसके लिए तैयार होता है तब।

Found this article helpful? Share it:

Share: