PostNxt - Breaking News
Advertisement

अहमदाबाद विमान हादसे ने देश को स्तब्ध कर दिया, जानिए विस्तार से

postnxt

postnxt

Jun 13, 2025 · 12:05 AM
Share:
अहमदाबाद विमान हादसे ने देश को स्तब्ध कर दिया, जानिए विस्तार से
Advertisement

अहमदाबाद : एयर इंडिया का प्लेन उड़ने के साथ ही महज कुछ संकेड में क्रैश हो गया। इस हादसे में 275 से अधिक लोगों की मौत हो गई है। वैसे आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। प्लेन एक डाक्टर हास्टल पर जा गिरा। यहां दोपहर का भोजन चल रहा था। इस हादसे को देश का सबसे बड़ा हादसा बताया जा रहा है।

इस दुखद हादसे में 169 भारतीय के अलावा 53 ब्रिटेन के यात्री थे। आठ पुर्तगाल और एक कनाडा का था। हास्टल पर गिरने की वजह से मेडिकल स्टुडेंट्स के मारे जाने की आशंका है।मेस में जैसे तैसे लोग हताहत पड़े मिले। इस हादसे में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपानी का भी निधन हो गया है।

घटक के बाद मेघानी नामक स्थान पर आग का गोला बन गया। रूपेश कुमार विश्वास नामक एक यात्री बच गए हैं।उनका इलाज चल रहा है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी घटनास्थल पहुंचे। घायलों से हास्पिटल में मुलाकात की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि हादसा के बारे में शब्द नहीं हैं। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी इस भीषण हादसे पर शोक जताया है। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने भी हादसे पर शोक जताया। झारखंड भाजपा के अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने हादसे पर दुख जताया है। महामंत्री और राज्यसभा सांसद प्रदीप वर्मा ने भी हादसे में शिकार लोगों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुबर दास ने भी हादसे पर शोक जताया है। झारखंड कांग्रेस के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने भी हादसे पर शोक जताया है।

Found this article helpful? Share it:

Share: