
डीएवी पब्लिक स्कूल, गुमो, सतपुलिया (कोडरमा) में सह-शैक्षणिक गतिविधियों (सीसीए) के अंतर्गत नर्सरी से कक्षा पांच तक के विद्यार्थियों के लिए आकर्षक फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। रंग-बिरंगे परिधानों और प्रभावशाली प्रस्तुतियों से सजे इस कार्यक्रम में नन्हे कलाकारों ने अपनी प्रतिभा, रचनात्मकता और आत्मविश्वास का ऐसा प्रदर्शन किया कि पूरा परिसर तालियों की गूंज से भर उठा। प्रतियोगिता में बच्चों ने स्पाइडरमैन, सुपरमैन, रानी पद्मावती, रानी लक्ष्मीबाई, भगवान श्रीकृष्ण, किसान, सैनिक, पुलिसकर्मी, डॉक्टर, वैज्ञानिक, अंतरिक्ष यात्री, शिक्षक, अधिवक्ता, पायलट, सावित्रीबाई फुले, गंगा नदी, तितली, मधुमक्खी, ट्रैफिक सिग्नल, पृथ्वी, सूर्य, कोरोना वायरस, मोबाइल फोन, पुस्तक, पेंसिल और खरगोश सहित अनेक सामाजिक,
ऐतिहासिक एवं प्रेरणादायक पात्रों का जीवंत अभिनय प्रस्तुत किया।
बच्चों की शानदार वेशभूषा, संवाद शैली और मंच प्रस्तुति ने दर्शकों और निर्णायकों को खूब प्रभावित किया। प्रतियोगिता का मूल्यांकन कोमल कुमारी, प्राची कुमारी और शुभम कुमारी मिश्रा ने किया। ईईडीपी वर्ग में ओम परमार, श्रेयांश सारण, शान्वी सिया, सोयम गुप्ता, अंशुमान मिश्रा, तानिष्का कुमारी और वैदिक कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। द्वितीय स्थान श्रेष्ठा मोदी, श्रेयांश कुमार और शिवरेश यादव, जबकि तृतीय स्थान प्रज्ञा कुमारी, शिवांशिका सिन्हा और कुणाल कुमार को मिला। कक्षा तीसरी से पांचवीं वर्ग में साकेत बरनवाल और नैतिक कुमार वर्मा प्रथम, आद्या सिंह और शानवी गुप्ता द्वितीय तथा शिबांशु कुमार और प्रहर्ष शर्मा तृतीय स्थान पर रहे। विद्यालय के प्रबंधक कृष्ण कुमार सिंह ने विद्यार्थियों और अभिभावकों को बधाई देते हुए कहा कि इस तरह की सह-शैक्षणिक गतिविधियां बच्चों के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण माध्यम हैं और विद्यालय में भविष्य में भी नियमित रूप से आयोजित की जाती रहेंगी। टीचर-इन-चार्ज श्वेता सिंह ने सभी प्रतिभागियों के उत्साह और अभिभावकों के सहयोग की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे मंच बच्चों में आत्मविश्वास, रचनात्मक सोच, अभिव्यक्ति क्षमता और नेतृत्व कौशल का विकास करते हैं। कार्यक्रम के सफल आयोजन में सीसीए प्रभारी शिल्पी गुप्ता सहित विद्यालय के सभी शिक्षकों एवं कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

