PostNxt - Breaking News
Advertisement

पति की हत्या कर घर के अंदर गाड़ दिया, पत्नी की हैवानियत जानिए

postnxt

postnxt

Sep 06, 2025 · 10:50 AM
Share:
पति की हत्या कर घर के अंदर गाड़ दिया, पत्नी की हैवानियत जानिए
Advertisement

धनबाद: देश की कोयला राजधानी से यह ख़बर है।जिले में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है।यहां एक पत्नी ने अपने पति की हत्या कर शव को घर में ही दफना दिया है। जानकारी मिलने पर  पुलिस टीम मौके पर पहुंची।आज को मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में शव को बाहर निकाला जाएगा। बताया जा रहा है कि धनबाद के टुंडी थाना क्षेत्र के तिलैयाटांड़ निवासी सुरेश हांसदा पिछले 10 दिनों से गायब था। वह दिहाड़ी मजदूर के रूप में काम करता था। उसके बारे में सुराग नहीं मिल रहा है।

ग्रामीणों के अनुसार युवक अपनी पत्नी सुरजी देवी, 13 साल के बेटे और 6 साल की बेटी के साथ रहता था। इधर से हुआ है नजर नहीं आ रहा था।गांव और परिवार के लोग लगातार महिला से सुरेश हांसदा के बारे में पूछ रहे थे, जिस पर महिला का कहना था कि वह मनसा पूजा में गया है।इसी बीच शुक्रवार को सुरेश हांसदा की चाची का निधन हो गया। उनके अंतिम संस्कार में भी सुरेश हांसदा नहीं पहुंचा।तब लोगों को शक हुआ।

इस दौरान जब सुरेश के भांजा ने महिला से युवक के बारे में पूछा तो वह बहाने बनाने लगी।तभी भांजे की नजर एक कमरे पर पड़ी, जिस पर ताला लगा हुआ था।युवक ने महिला से ताला खोलने के लिए कहा, लेकिन उसने मना कर दिया।जिससे परिजनों व गांव वालों को महिला पर शक हुआ। इसके बाद मामले की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई।

पुलिस टीम मौके पर पहुंची और कमरे का ताला खुलवाया।जहां कमरे के अंदर मिट्टी का ढेर लगा हुआ था। यह देख पुलिस को भी शक हुआ। पुलिस ने फिलहाल उस कमरे को सील कर दिया है. शनिवार को मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में जमीन की खुदाई की जाएगी। इस दौरान महिला का व्यवहार भी शक को पुख्ता कर रहा था। पुलिस ने महिला को हिरासत में ले लिया है।

Found this article helpful? Share it:

Share: