PostNxt - Breaking News
Advertisement

हजारीबाग में एक करोड़ का इनामी माओवादी समेत तीन ढेर। हथियार बरामद।

postnxt

postnxt

Sep 15, 2025 · 10:23 AM
Share:
हजारीबाग में एक करोड़ का इनामी माओवादी समेत तीन ढेर। हथियार बरामद।
Advertisement

रांची/ हजारीबाग : यह बड़ी खबर है। नक्सली संगठन के खिलाफ सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई और कामयाबी है। हजारीबाग के गोहतोर थाना क्षेत्र में सुरक्षाबल और माओवादी दस्ते के साथ मुठभेड़ हो गई। दोनों तरफ से गोलियां चलने लगीं। सुरक्षाबलों को एक करोड़ के इनामी माओवादी सहदेव सोरेन के होने की सूचना मिली इस सूचना के आधार पर सुरक्षा बलों ने सर्च अभियान शुरू किया बहुत ही सतर्कता के साथ माओवादियों के दस्ते को घेरा गया।

हजारीबाग पुलिस के सूत्रों के अनुसार एक करोड़ का इनामी नक्सली यानी माओवादी सहदेव सोरेन के अलावा 25 लाख का इनामी रघुनाथ हेंब्रम और 10 लाख रुपए का इनामी माओवादी बिरसेन गंझू मुठभेड़ में मारा गया है। सभी के शव‌ को जब्त कर लिया गया है। तीन एके 47 राइफल बरामद किया गया है।इस अभियान में कोबरा के अलावा गिरिडीह पुलिस ने भी भागीदारी निभाई। पुलिस मुख्यालय ने कहा है कि झारखंड से नक्सलियों को उखाड़ फेंकने का अभियान जारी है।

Found this article helpful? Share it:

Share: