PostNxt - Breaking News
Advertisement

टाटा स्टील प्लांट में बड़ा हादसा, ठेका कर्मी की दर्दनाक मौत

postnxt

postnxt

Apr 15, 2025 · 1:36 PM
Share:
tata
Advertisement

जमशेदपुर, 15 अप्रैल: टाटा स्टील के जमशेदपुर स्थित प्लांट में सोमवार रात एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें एक ठेका कर्मचारी की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान बिजय कुमार पाणिग्रही के रूप में हुई है, जो विवेक कंस्ट्रक्शन के अंतर्गत कार्यरत थे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, हादसा रात करीब 8 बजे टाटा स्टील के हॉट स्ट्रिप मिल (HSM) के फर्नेस एरिया में हुआ। उस समय कर्मचारी बिजय कुमार मैकेनिकल मेंटेनेंस के कार्य में लगे हुए थे। मेंटनेंस के बाद फर्नेस ट्रायल प्रक्रिया जारी थी, इसी दौरान उन्हें फर्नेस डिस्चार्ज डोर एरिया से ऊपर जाना था। अनुमान है कि उन्होंने शॉर्टकट मार्ग अपनाया, जिससे वे ट्रायल के दौरान सक्रिय फर्नेस एक्सट्रैक्टर की चपेट में आ गए।

हादसे में बिजय कुमार को गंभीर चोटें आईं। उन्हें तुरंत टाटा मुख्य अस्पताल (TMH) पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद प्लांट में शोक का माहौल है। टाटा स्टील प्रबंधन की ओर से इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना की आंतरिक जांच शुरू कर दी गई है। सुरक्षा मानकों और कार्य प्रक्रियाओं की समीक्षा की जा रही है ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं रोकी जा सकें।

Found this article helpful? Share it:

Share: