PostNxt - Breaking News
Advertisement
Premium Placement

Grow Your Brand with PostNxt Media

Advertise Here

धनबाद में बमबाजी और गोलीबारी की जांच SIT करेगी

postnext

postnext

Jan 10, 2025 · 9:48 AM
Share:
धनबाद में बमबाजी और गोलीबारी की जांच SIT करेगी
Promoted Story

Reach 5 Million Readers Monthly Across Our Networks

Place your business advertisement on India's fastest-growing news portal.

Get Media Kit

धनबाद: धनबाद में गुरुवार को बमबाजी और गोलीबारी की घटना हुई. आउटसोर्सिंग कंपनी के कर्मचारी और रैयतों के समर्थकों के बीच जमकर हिंसा हुई. बमबाजी और पथराव हुआ.सौ राउंड से अधिक गोली चली. दरअसल हिलटॉप आउटसोर्सिंग पर वर्चस्व को लेकर यह उपद्रव हुआ. इसमें एक‌‌ दर्जन लोग घायल हो गए. बाघमारा डीएसपी पुरुषोत्तम सिंह घायल हो गए हैं. उपद्रवियों ने गिरिडीह सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी के दफ्तर में भी आग लगा दी थी.

इस हिंसक घटना में कारू यादव का नाम आया है. उसके समर्थकों ने पुलिस पर‌ हमला किया है. कारू यादव झारखंड मुक्ति मोर्चा का नेता बताया गया है. इस पूरे मामले की जांच एस आई टी करेगी. बाघमारा के गोविंदपुर एरिया में हुई इस हिंसक घटना के बाद स्थिति तनावपूर्ण है.

 

Found this article helpful? Share it:

Share: