PostNxt - Breaking News
Advertisement
Premium Placement

Grow Your Brand with PostNxt Media

Advertise Here

रिम्स जैसे बड़े अस्पताल में महिला मरीज के साथ सुरक्षकर्मी ने की वारदात

postnext

postnext

Jan 18, 2025 · 8:38 AM
Share:
रिम्स जैसे बड़े अस्पताल में महिला मरीज के साथ सुरक्षकर्मी ने की वारदात
Promoted Story

Reach 5 Million Readers Monthly Across Our Networks

Place your business advertisement on India's fastest-growing news portal.

Get Media Kit

*RIMS में ईलाज के लिए आई महिला के साथ दुष्कर्म,जानिए किसने किया इतना बड़ा पाप*

रांची: राजधानी रांची से एक बड़ी खबर आई है.सूबे के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल रिम्स में एक महिला के साथ दरिंदगी का मामला सामने आया है.महिला के साथ दरिंदगी करने वाला कोई और नहीं बल्कि अस्पताल की सुरक्षा में तैनात जवान ही है.मामले की शिकायत बरियातू थाना में की गई जिसके बाद आरोपी जवान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.
जानकारी के अनुसार रिम्स में चतरा की रहने वाली महिला अपने परिजन का ईलाज कराने के लिए आई थी.गुरुवार की देर रात दवा लेने के लिए जब वह जा रही थी.तभी अकेला पाकर SAF जवान ने उसे पकड़ा और डरा धमका कर दुष्कर्म किया. उसने रिम्स के फोर्थ फ्लोर पर घटना को अंजाम दिया.

पीड़ित महिला ने इस घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी. पुलिस को इसकी सूचना दी गई. शिकायत दर्ज कर बरियातू थाना की पुलिस वहां पहुंची.पुलिस ने आरोपी जवान संतोष बारला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.उससे पूछताछ की जा रही है. पुलिस ने महिला की मेडिकल जांच कराई गई है.
अब सवाल यह उठ रहा है कि सुरक्षा में लगे लोग ही लाचार मरीज के साथ इस प्रकार कारण अपराध किया है.

Found this article helpful? Share it:

Share: