PostNxt - Breaking News
Advertisement

पतरातु – भुरकुंडा में एनकाउंटर, राहुल दुबे के अपराधी को लगी गोली

postnxt

postnxt

Apr 06, 2026 · 9:11 AM
Share:
पतरातु – भुरकुंडा में एनकाउंटर, राहुल दुबे के अपराधी को लगी गोली
Advertisement

रामगढ़: यह बड़ी ख़बर है। पुलिस ने कुछ अच्छा काम किया है। रामगढ़ जिले के पतरातू-भुरकुंडा क्षेत्र में रामगढ़ पुलिस और कुख्यात राहुल दुबे गिरोह के अपराधी के बीच मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में राहुल दुबे गिरोह के एक कुख्यात अपराधी को गोली लगी है।आरोपी की पहचान रैलीगढ़ा निवासी, सनी सिंह के रूप में हुई है।मौके से 02 देसी पिस्तौल, 01 मोबाइल फोन और 01 लेदर बैग भी बरामद किया गया है। इस ऑपरेशन के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।

ताज़ा जानकारी के अनुसार, राहुल दुबे गिरोह के अपराधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई के लिए एसआईटी (SIT) टीम का गठन किया गया था, जो लगातार छापेमारी कर रही थी। इसी क्रम में पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि गिरोह का सक्रिय सदस्य सनी सिंह भुरकुंडा क्षेत्र में घूम रहा है और अपने साथियों के साथ मिलकर किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। पुलिस चौकस थी।

गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने भुरकुंडा और पतरातू क्षेत्र में सघन छापेमारी शुरू की।इसी दौरान यह इनपुट मिला कि भुरकुंडा स्थित दुमुहाना मंदिर के पास एक संदिग्ध व्यक्ति मौजूद है। पुलिस टीम ने तुरंत इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया। छापेमारी के दौरान संदिग्ध व्यक्ति ने पुलिस गाड़ी को देखते ही फायरिंग शुरू कर दी. हालांकि, थाना प्रभारी बाल-बाल बच गए। पुलिस ने आत्मरक्षा में गोली चलाई।गोली अपराधी को पैर में लगी।

#Ramgarh #PoliceEncounter

Found this article helpful? Share it:

Share: