PostNxt - Breaking News
Advertisement

बिहार – झारखंड का कुख्यात बदमाश उत्तम यादव का एनकाउंटर

postnxt

postnxt

Sep 21, 2025 · 8:19 AM
Share:
बिहार – झारखंड का कुख्यात बदमाश उत्तम यादव का एनकाउंटर
Advertisement

चतराःयह महत्वपूर्ण ख़बर है। अपराधी को‌सलटाने का पुलिस ने तरीका निकाल लिया है।जिला में सिमरिया थाना क्षेत्र के जबड़ा क्षेत्र में पुलिस ने कुख्यात अपराधी उत्तम यादव को मुठभेड़ में मार गिराया है।वह आतंक बन गया था। बिहार में भी वह कांड कर रहा था।बिहार सरकार ने उत्तम यादव पर 50 हजार रुपये का इनाम रखा था। वह हजारीबाग में एक सोना व्यापारी की दुकान पर सरेआम फायरिंग की जिम्मेदारी लेने के साथ-साथ टाइगर ग्रुप नामक अपराधिक गिरोह का संचालक था। रंगदारी मांगने का धंधा चलाता था।

चतरा और हजारीबाग पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में यह एनकाउंटर हुआ है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, गुप्त सूचना मिलने पर सिमरिया थाना क्षेत्र में उत्तम यादव की तलाश में छापेमारी की गई। पुलिस उसे पकड़ना चाहती थी।इसी दौरान उत्तम यादव ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जिसके जवाब में पुलिस ने भी गोली चलाई। झारखंड पुलिस मुख्यालय के सूत्रों ने इस मुठभेड़ की पुष्टि की है।

ताजा समाचार के अनुसार इस मुठभेड़ में उत्तम को छाती, पेट और जांघ में गोलियां लगीं, जिससे उसकी मुठभेड़ स्थल पर ही मौत हो गई।मारे गए अपराधी के शव को पोस्टमार्टम के लिए

कुख्यात उत्तम यादव के खिलाफ झारखंड और बिहार के विभिन्न थानों में हत्या, लूट, फिरौती और फायरिंग जैसे दर्जनों मामले दर्ज थे।उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लंबे समय से अभियान चला रही थी।इस एनकाउंटर से क्षेत्र में अपराध पर अंकुश लगने की उम्मीद जताई जा रही है।स्थानीय लोग इस घटना को अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई मान रहे हैं। झारखंड में भी अपराधियों का एनकाउंटर हो रहा है। नक्सली हो या कुख्यात अपराधी,अगर भागने या पुलिस पर हमला करने की कोशिश किए तो एनकाउंटर हो जाएगा।

Found this article helpful? Share it:

Share: