PostNxt - Breaking News
Advertisement

PLFI का बड़ा इनामी नक्सली मार्टिन केरकेट्टा मारा गया,लेवी मांगने आया था

postnxt

postnxt

Aug 06, 2025 · 9:56 AM
Share:
PLFI का बड़ा इनामी नक्सली मार्टिन केरकेट्टा मारा गया,लेवी मांगने आया था
Advertisement

रांची: उग्रवादी संगठन PLFI यानी पीपल्स लिब्रेसन फ्रंट ऑफ इंडिया के सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है।यह बहुत बड़ा झटका लगा है। जानकारी के अनुसार गुमला पुलिस ने पीएलएफआई सुप्रीमो मार्टिन केरकेट्टा को ढेर कर दिया है।मार्टिन केरकेट्टा पर झारखंड पुलिस ने 15 लाख का इनाम घोषित कर रखा था। जानकारी के अनुसार गुमला के कामडारा में मार्टिन गुमला एसपी हारिश बिन जमा और उनकी टीम के साथ हुए एनकाउंटर में मारा गया है।

उग्रवादी कारोबारी से लेवी वसूलने आया था

 

गुमला पुलिस से मिली गुप्त जानकारी के अनुसार, मार्टिन केरकेट्टा अपनी दस्ते के साथ कामडारा में किसी कारोबारी से लेवी लेने के लिए पहुंचा था, जिसकी सूचना गुमला एसपी को मिली थी। गुमला एसपी के द्वारा एक टीम का गठन कर मार्टिन की घेराबंदी की गई। पुलिस के अनुसार घिरता देख उग्रवादी दस्ता सजग हो गया।

 

बताया गया है कि पुलिस को अपनी तरफ आता देख मार्टिन केरकेट्टा के द्वारा पुलिस पर फायरिंग की गई, जिसके जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की, जिसमें मार्टिन मारा गया।मार्टिन के पास से हथियार भी बरामद किया गया है. एनकाउंटर में केवल गुमला पुलिस की टीम ही शामिल थी.

 

गुमला पुलिस की कारवाई में 15 लाख का इनामी पीएलएफआइ का सुप्रीमो मार्टिन केरकेटा मारा गया है।

दिनेश गोप के बाद मार्टिन केरकेट्टा बना सुप्रीमो था।

गौरतलब है कि एनआईए और झारखंड पुलिस के संयुक्त प्रयास के बाद पीएलएफआई के सुप्रीमो दिनेश गोप को नेपाल से गिरफ्तार किया गया था। दिनेश गोप के जेल जाने के बाद मार्टिन को संगठन का सुप्रीमो बनाया गया था। दिनेश गोप पर भी 25 लाख रुपए का इनाम घोषित था‌। दिनेश गोप के गिरफ्तार होने के बाद मार्टिन केरकेट्टा ही पीएलएफआई की पूरी कमान संभाल रहा था और जगह-जगह पर वारदातों को अंजाम दिलवा कर पीएलएफआई के नाम पर खौफ पैदा कर रहा था।मार्टिन केरकेट्टा के द्वारा सबसे ज्यादा रंगदारी या लेवी मांगने की वारदातों को अंजाम दिए जा रहे थे।

Found this article helpful? Share it:

Share: