PostNxt - Breaking News
Advertisement

पलामू में नक्सलियों के साथ मुठभेड़, दो जवान शहीद एक घायल

postnxt

postnxt

Sep 04, 2025 · 9:16 AM
Share:
पलामू में नक्सलियों के साथ मुठभेड़, दो जवान शहीद एक घायल
Advertisement

पलामू : यह खबर अब पलामू से है। पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में हमारे दो जवान शहीद हो गए है।एक घायल हैं। पलामू पुलिस को सूचना मिली थी कि TSPC का दस लाख का इनामी शशिकांत गंझू मनातू क्षेत्र में है। पुलिस को देखकर नक्सली गोली चलाने लगे।तीन जवानों को गोली लगी।

सभी तीनों घायल पुलिस जवानों को मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। डाक्टरों ने दो जवानों को मृत घोषित कर दिया।एक की हालत स्थिर है। नक्सली कमांडर शशिकांत के गढ़ में यह मुठभेड़ हुई है। पलामू एसपी रीष्मा रमेषन ने कहा कि टीएसपीसी के खिलाफ सर्च अभियान शुरू किया गया था।इसी दौरान मनातू थाना क्षेत्र के केदल गांव में यह मुठभेड़ हुई। एक जवान संतन कुमार मेहता हैदरनगर के सोवा बरेवा और दूसरा शहीद जवान सुनील जवान हैदरनगर के परता गांव के रहने वाले थे। पलामू के डीआईजी नौशाद आलम ने कहा कि नक्सलियों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।

Found this article helpful? Share it:

Share: