PostNxt - Breaking News
Advertisement

पलामू: अंबेडकर जयंती पर स्थापित डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा चोरी, आक्रोशित लोगों ने सड़क किया जाम

postnxt

postnxt

Apr 15, 2025 · 4:37 PM
Share:
पलामू: अंबेडकर जयंती पर स्थापित डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा चोरी, आक्रोशित लोगों ने सड़क किया जाम
Advertisement

पलामू, हुसैनाबाद : पलामू जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत खरारपर गांव से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां डॉ. भीमराव अंबेडकर की नई स्थापित प्रतिमा को अज्ञात चोरों ने चुरा लिया। यह प्रतिमा अंबेडकर जयंती के अवसर पर सोमवार को स्थापित की गई थी। प्रतिमा के चोरी होने की खबर फैलते ही क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया।

जानकारी के अनुसार, प्रतिमा की स्थापना के समय ही भूमि को लेकर विवाद खड़ा हो गया था। कुछ स्थानीय लोगों ने प्रतिमा लगाने पर आपत्ति जताई थी, जिसके बाद प्रशासन के हस्तक्षेप से मामला शांत हुआ था। हालांकि, सोमवार की रात ही प्रतिमा गायब कर दी गई।

मंगलवार सुबह जैसे ही लोगों को चोरी की जानकारी मिली, स्थानीय ग्रामीणों ने आक्रोशित होकर जपला-छतरपुर मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। लोगों ने चोरों की शीघ्र गिरफ्तारी और उसी स्थान पर नई प्रतिमा स्थापित करने की मांग की।

स्थिति को नियंत्रण में करने के लिए पुलिस बल को मौके पर तैनात कर दिया गया है। प्रशासन द्वारा आश्वासन दिए जाने के बाद कुछ समय बाद जाम हटा लिया गया और यातायात सामान्य हो सका।

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और दोषियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Found this article helpful? Share it:

Share: