PostNxt - Breaking News
Advertisement
Premium Placement

Grow Your Brand with PostNxt Media

Advertise Here

चाईबासा में मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने एक नक्सली को मार गिराया, जानिए

postnext

postnext

Aug 13, 2025 · 11:17 AM
Share:
चाईबासा में मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने एक नक्सली को मार गिराया, जानिए
Promoted Story

Reach 5 Million Readers Monthly Across Our Networks

Place your business advertisement on India's fastest-growing news portal.

Get Media Kit

चाईबासा: झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। जानकारी के अनुसार यह मुठभेड़ गोइलकेरा थाना क्षेत्र के सौता में हुई। इस दौरान दोनों ओर से कई राउंड फायरिंग हुई। पुलिस सूत्रों के अनुसार एक नक्सली का शव बरामद हुआ है।वहीं एक एसएलआर राइफल भी बरामद हुए हैं.

आईजी अभियान डॉ माइकल राज ने बताया कि चाईबासा के गोइलकेरा में मुठभेड़ हुई है।इसमें नक्सली मारा गया है।सर्च अभियान चल रहा है। हथियार भी बरामद किया गया है।

झारखंड में एंटी नक्सल आपरेशन तेजी से चल रहा है।नक्सल प्रभावित इलाकों में लगातार सर्च ऑपरेशन भी चलाया जा रहा है। जानकारी के अनुसार इसी क्रम में गोइलकेरा में भी सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा था, तभी सौता के पास सुबह-सुबह पुलिस जवानों को देखकर नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी। सुरक्षाबलों ने मोर्चा संभाला। जवाबी कार्रवाई में सीआरपीएफ और झारखंड पुलिस के जवानों की ओर से भी फायरिंग शुरू कर दी गई। एक नक्सली मुठभेड़ में मारा गया और उसके पास से हथियार बरामद हुआ है।

 

गौरतलब है कि लगातार चाईबासा के सारंडा इलाके में माओवादियों के खिलाफ पुलिस अभियान चला रही है. इस दौरान पुलिस को लगातार सफलता मिल रही है. माओवादियों के कई बंकरों को सुरक्षाबलों ने ध्वस्त किया है. वहीं कई आईईडी बम बरामद किए गए हैं. झारखंड पुलिस का दावा है कि जल्द ही इलाके को माओवादियों से मुक्त होगा.

Found this article helpful? Share it:

Share: