PostNxt - Breaking News
Advertisement
Premium Placement

Grow Your Brand with PostNxt Media

Advertise Here

बोकारो में नक्सलियों के खिलाफ बड़ा ऑपरेशन: अब तक 9 मारे गए, एक करोड़ के इनामी ‘विवेक’ के दस्ते से भिड़ंत

postnext

postnext

Apr 21, 2025 · 12:46 PM
Share:
बोकारो में नक्सलियों के खिलाफ बड़ा ऑपरेशन: अब तक 9 मारे गए, एक करोड़ के इनामी ‘विवेक’ के दस्ते से भिड़ंत
Promoted Story

Reach 5 Million Readers Monthly Across Our Networks

Place your business advertisement on India's fastest-growing news portal.

Get Media Kit

बोकारो में नक्सलियों के खिलाफ बड़ा ऑपरेशन: अब तक 9 मारे गए, एक करोड़ के इनामी ‘विवेक’ के दस्ते से भिड़ंत

बोकारो, झारखंड:  बोकारो जिले में नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षा बलों द्वारा चलाए जा रहे एक बड़े अभियान में अब तक 9 नक्सलियों के मारे जाने की पुष्टि हुई है। यह मुठभेड़ सोमवार सुबह लालपनिया थाना क्षेत्र के लुगू पहाड़ इलाके में शुरू हुई थी।

209 कोबरा बटालियन और झारखंड पुलिस का संयुक्त ऑपरेशन

सुरक्षा बलों की इस संयुक्त कार्रवाई में 209 कोबरा बटालियन और झारखंड पुलिस के जवान शामिल थे। शुरुआती सूचना में 5 नक्सलियों के मारे जाने की खबर थी, लेकिन ताजा अपडेट के अनुसार यह संख्या बढ़कर 9 हो गई है।

मारे गए सभी नक्सली एक करोड़ के इनामी कमांडर ‘विवेक’ के दस्ते से जुड़े बताए जा रहे हैं। सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ के बाद इलाके में सघन सर्च ऑपरेशन शुरू किया है।

हथियारों का जखीरा बरामद, तलाशी अभियान जारी

अब तक ऑपरेशन में कई अत्याधुनिक हथियार, देसी बम, डेटोनेटर, कारतूस, नक्सली साहित्य और दवाइयां बरामद की गई हैं। आशंका है कि कुछ नक्सली अब भी जंगल और पहाड़ी इलाकों में छिपे हो सकते हैं। इसी कारण सर्च ऑपरेशन लगातार जारी है।

ग्रामीणों में भरोसा, पुलिस से सहयोग की अपील

इस बड़ी कार्रवाई के बाद स्थानीय ग्रामीणों में राहत और भरोसे का माहौल देखा गया है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे सुरक्षा बलों का सहयोग करें, जिससे क्षेत्र को नक्सल प्रभावित इलाकों की सूची से बाहर निकाला जा सके।

Found this article helpful? Share it:

Share: