PostNxt - Breaking News
Advertisement

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में बड़ा नक्सली हमला, आठ जवान शहीद,वाहन चालक की भी मौत

postnxt

postnxt

Jan 06, 2025 · 5:37 PM
Share:
छत्तीसगढ़ के बीजापुर में बड़ा नक्सली हमला, आठ जवान शहीद,वाहन चालक की भी मौत
Advertisement

बीजापुर: छत्तीसगढ़ के बीजापुर में बड़ा नक्सली हमला हुआ है. इस हमले में 8 सुरक्षाकर्मी शहीद हो गए हैं. कुल नौ लोगों की मौत हुई है. नक्सली अभियान में हिस्सा लेने के बाद ये सभी डीआरजी के जवान लौट रहे थे. तभी बीजापुर जिले के कटरू में माओवादियों ने आईईडी ब्लास्ट कर घटना को अंजाम दिया.

नक्सलियों के खिलाफ चल रहे ऑपरेशन से बौखलाए नक्सलियों ने घात लगाकर बड़ी घटना को अंजाम दिया है. उल्लेखनीय है कि 2026 तक केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने बीजापुर को नक्सल मुक्त करने का लक्ष्य रखा है. हाल के दिनों में बहुत सारे नक्सली मारे गए हैं. बहुत सारे नक्सलियों ने सरेंडर भी कर दिया है. सोमवार को हुए इस विस्फोट में शहीद हुए जवानों के शव देखा नहीं जा सकता है.घटना के बाद पुलिस ने क्षेत्र में फिर से अभियान तेज कर दिया है.

Found this article helpful? Share it:

Share: