PostNxt - Breaking News
Advertisement

मां ने दी बलि,विष्णुगढ़ में 12 वर्षीय बच्ची की हत्या का मामला पुलिस ने सुलझाया, जानिए

postnxt

postnxt

Apr 02, 2026 · 9:45 AM
Share:
मां ने दी बलि,विष्णुगढ़ में 12 वर्षीय बच्ची की हत्या का मामला पुलिस ने सुलझाया, जानिए
Advertisement

हजारीबाग: हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ में जिस बच्ची की निर्मम तरीके से हत्या की गई थी , उसके संबंध में पुलिस ने खुलासा किया है। इसमें अंधविश्वास का मामला सामने आया है। विष्णुगढ़ पुलिस के अनुसंधान में यह बात सामने आई है कि बेटे की लंबी उम्र के लिए बेटी की बलि दी गई है।

महिला तांत्रिक के कहने पर विगत अष्टमी और नवमी की रात 12 साल की बच्ची की बलि दी गई है। इस कांड में बच्ची की मां रेशमी देवी शामिल है। उसका प्रेमी भीम राम ने तांत्रिक विधि से कर्मकांड कराकर गला दबा कर हत्या कर दी।

इस मामले को लेकर बड़ा बवाल हुआ। हजारीबाग बंद रहा। भाजपा ने आन्दोलन की रणनीति बनाई। कांग्रेस ने भी आलोचना की। तंत्र मंत्र के चक्कर में आकर कलयुगी मां ने अपनी बेटी को बलि चढ़ा दी और इसे एक अलग रंग देने का प्रयास किया गया।

पुलिस ने हत्या में शामिल बच्ची की मां रेशमी देवी, उसका प्रेमी भीम राम और तांत्रिक महिला शांति देवी को गिरफ्तार कर लिया है।

Found this article helpful? Share it:

Share: