PostNxt - Breaking News
Advertisement
Premium Placement

Grow Your Brand with PostNxt Media

Advertise Here

रांची के हरमू में बड़ा हादसा। तीन की मौत।नशे में था फार्च्यूनर चालक।

postnext

postnext

Aug 10, 2025 · 11:51 PM
Share:
Promoted Story

Reach 5 Million Readers Monthly Across Our Networks

Place your business advertisement on India's fastest-growing news portal.

Get Media Kit

रांची : राजधानी के हरमू बाइपास रोड पर भाजपा प्रदेश कार्यालय के समीप एक तेज रफ्तार फार्च्यूनर गाड़ी ने चार लोगों की जान ले ली। अरगोड़ा से हरमू चौक की तरफ जा रही फार्च्यूनर चालक नशे में था। बताया जा रहा है कि फार्च्यूनर में सत्ता पक्ष के एक दल का झंडा लगा हुआ था।इस फार्च्यूनर ने सबसे पहले एक आल्टो को टक्कर मारी। उसके बाद संतुलन बिगड़ने पर उसने एक बाइक को जोरदार टक्कर मारी। बाइक सवार तीन लोगों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। एक अन्य की मौत हो गई।

हादसे के बाद पुलिस पहुंची तो फार्च्यूनर के लोगों को भीड़ के गुस्से से बचाने लगी। स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए तो पुलिस ने धमकी देकर लोगों को डराने का काम किया।जो लोग घटना का विरोध कर रहे थे, उन्हें हड़काया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पुलिस ने फार्च्यूनर चालक और उसमें सवार अन्य तीन लोगों को घटनास्थल से हटाने का काम किया। यहां तक कि पुलिस पर फार्च्यूनर का नंबर प्लेट हटाया। स्थानीय लोग पुलिस की भूमिका पर सवाल खड़ा कर रहे हैं।

लोगों का यह भी कहना है कि एंबुलेंस को भी इस स्थान पर आने में काफी समय लग गया। पुलिस की बड़ी संख्या तैनात की गई। फार्च्यूनर गाड़ी को पुलिस ने जब्त किया। फार्च्यूनर में सवार सभी चारों युवकों का हास्पिटल में मेडिकल टेस्ट कराया गया।मरने वाले बाइक सवार के बारे में पता नहीं चल पाया है।मरने वाले में से तीन एक ही परिवार के थे।

Found this article helpful? Share it:

Share: