PostNxt - Breaking News
Advertisement

JSSC CGL परीक्षा की गड़बड़ियों की जांच अविलंब CBI को सौंपे राज्य सरकार…..बाबूलाल मरांडी

postnxt

postnxt

Mar 25, 2025 · 7:55 PM
Share:
JSSC CGL परीक्षा की गड़बड़ियों की जांच अविलंब CBI को सौंपे राज्य सरकार…..बाबूलाल मरांडी
Advertisement

 

रांची: झारखंड भाजपा के अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने सीजीएल एवं जेएसएस सी परीक्षा में बड़े पैमाने पर हुए भ्रष्टाचार की जांच सीबीआई को अविलंब सौंपने की मांग की.उन्होंने कहा कि विश्वसनीय सूत्रों से जानकारी मिली है कि झारखंड सीआईडी ने जेएसएससी सीजीएल मामले में गोड्डा और गिरिडीह जिले से करीब आठ कांस्टेबलों को गिरफ्तार किया है.

अगर यह सच है, तो यह स्पष्ट हो चुका है कि जेएसएससी सीजीएल में गड़बड़ी हुई है. साथ ही, यह भी स्पष्ट है कि इस बड़े फर्जीवाड़े में सरकार से जुड़े प्रभावशाली लोगों का हाथ हो सकता है.उन्होंने कहा कि ऐसा लग रहा है कि बड़ी मछलियों को बचाने के लिए छोटी मछलियों को बलि चढ़ाया जा रहा है.

उन्होंने कहा कि सरकार को तुरंत सीजीएल परीक्षा रद्द कर एक उच्च स्तरीय जांच सीबीआई से करवानी चाहिए और इस घोटाले में शामिल सफेदपोशों को हिरासत में लेना चाहिए.

Found this article helpful? Share it:

Share: