PostNxt - Breaking News
Advertisement

IED ब्लास्ट में बच्ची की मौत। नक्सलियों की करतूत का शिकार हुई बच्ची

postnxt

postnxt

Oct 28, 2025 · 10:15 PM
Share:
IED ब्लास्ट में बच्ची की मौत। नक्सलियों की करतूत का शिकार हुई बच्ची
Advertisement

चाईबासा :यह बड़ी खबर है। दुखद खबर है।पश्चिमी सिंहभूम यानी जिले के जराईकेला थाना क्षेत्र के सारंडा जंगल से मंगलवार को एक दर्दनाक घटना हो गई है ।सियाल पत्ता चुनने गई एक 10 वर्षीय बच्ची की नक्सलियों द्वारा बिछाए गए आईईडी की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई।

ताजा जानकारी के अनुसार, दीघा गांव निवासी जय मासी हेरेंज की बेटी सिरिया हेरेंज (10 वर्ष) मंगलवार सुबह करीब 9 बजे जंगल में सियाल पत्ता चुनने गई थी।इस दौरान वह अनजाने में नक्सलियों द्वारा सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने की नीयत से आईईडी विस्फोटक के संपर्क में आ गई। विस्फोट इतना जबरदस्त था कि बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई और उसके पैर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही जराईकेला थाना पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंची और बच्ची के शव को जंगल से बरामद करने की प्रक्रिया शुरू की।पुलिस अधीक्षक अमित रेणु ने इस घटना की पुष्टि की है।उन्होंने कहा कि नक्सलियों के द्वारा इस तरह की कायराना हरकत की गई है, जिससे जंगल के गांव के ग्रामीणों को नुकसान उठाना पड़ रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पूरे इलाके में सुरक्षाबलों को अलर्ट कर दिया गया है।घटनास्थल की गहन जांच की जा रही है।

पुलिस के अनुसार, इलाके में नक्सली सक्रिय हैं और अक्सर सुरक्षाबलों को निशाना बनाने के लिए जंगल में आईईडी लगाते हैं। लेकिन इस बार उनकी विस्फोटक रणनीति का शिकार एक मासूम बच्ची हो गई।

Found this article helpful? Share it:

Share: